Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Assaulted for objecting to conversation with his wife; FIR registered

Kasganj News: पत्नी से बातचीत का विरोध करने पर की मारपीट, प्राथमिकी

Fri, 13 Nov 2026 11:25 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। ढोलना थाना क्षेत्र के गांव मुहम्मदपुर में पत्नी से फोन पर बातचीत करने का विरोध करने पर आरोपियों ने घर के बाहर जमकर हंगामा किया और विरोध करने पर युवक के पिता व पुत्र के साथ मारपीट की। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर तीन नामजद सगे भाइयों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


गांव मुहम्मदपुर निवासी दिनेश सिंह ने प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि गांव का ही रहने वाला खेमकरन उर्फ बॉबी उसकी पत्नी रेशमा से फोन पर बातचीत करता था। 9 नवंबर की रात करीब 9 बजे जब उन्होंने आरोपी को उसकी इस हरकत के लिए मना किया तो वह भड़क गया।
विज्ञापन


आरोप है कि इसके बाद आरोपी और उसके दो सगे भाई रूपेंद्र व सुरेश मौके पर आ गए और गालियां देने लगे। जब उन्हें गाली-गलौज करने से रोका गया तो तीनों ने मिलकर उनके पिता भूप सिंह और उनके पुत्र निखिल के साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ आंचल चौहान ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर थाना ढोलना में आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed