फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Protest against abolition of labour laws on Labour Day

Kasganj News: मजदूर दिवस पर श्रम कानूनों को खत्म करने का विरोध

Fri, 01 May 2026 10:55 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के कार्यालय लेनिन सेंटर अशोक नगर पर शुक्रवार को मजदूर दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ। वक्ताओं ने केंद्र सरकार पर श्रम कानूनों को खत्म कर मजदूरों के अधिकारों से वंचित करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता सालिकराम ने की। जिला सचिव सुनील सिंह ने 1 मई 1886 के शिकागो आंदोलन का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि इस आंदोलन के बाद ही मजदूरों को 8 घंटे काम करने का अधिकार मिला। इससे पहले मजदूरों को 12 से 16 घंटे तक काम करना पड़ता था। सुनील सिंह ने कहा कि मोदी सरकार मजदूरों के हित में बने 29 श्रम कानूनों को समाप्त कर रही है। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी इन कानूनों को खत्म करने का विरोध करती है।
विज्ञापन

भारत की जनवादी नौजवान सभा के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार कुशवाहा ने इसे मजदूरों का त्योहार बताया। उन्होंने कहा कि 8 घंटे काम का अधिकार हजारों कुर्बानियों की देन है। कुशवाहा ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार मजदूरों से उनके 8 घंटे काम करने का अधिकार छीनने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मजदूर नेता राजवीर सिंह सोलंकी, किसान सभा के जिला सचिव प्रमोद कुमार, नौजवान सभा के जिला अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह सोलंकी ने भी संबोधित किया। इस मौके पर गोवर्धन सिंह, भूप सिंह, विकास कुशवाहा, रोहन लाल, धर्मेंद्र आज़ाद हिंदुस्तानी, रामजीलाल, प्रेम सिंह, सूबेदार सिंह और मधुर शर्मा उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed