फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Procurement of maize and millet started after the farmers' protest.

Kasganj News: किसानों के धरने के बाद शुरू हुई मक्का-बाजरा की खरीद

Wed, 24 Dec 2025 11:30 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Wed, 24 Dec 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
Procurement of maize and millet started after the farmers' protest.
फोटो34मंडी सचिव कार्यालय के बाहर धरना देते किसान यूनियन कार्यकर्ता। संवाद
कासगंज। गल्ला मंडी स्थित खरीद केंद्रों पर मक्का और बाजरा की खरीद नहीं होने से नाराज किसानों ने मंडी सचिव कार्यालय पर धरना देकर प्रदर्शन किया। इसकी जानकारी पाकर मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने आंदोलनरत किसानों को जैसे-जैसे समझाया और अनाज की खरीद शुरू कराई। इसके बाद किसानों का आक्रोश शांत हुआ। इस दौरान किसानों ने जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी (डीआरएमओ) और तहसीलदार को जिलाधिकारी को संबोधित अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन भी सौंपा।भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के जिला अध्यक्ष संजय प्रजापति के नेतृत्व में किसानों ने मंडी सचिव के कार्यालय का घेराव किया। कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि सरकारी केंद्रों पर मक्का और बाजरा की खरीद मनमाने तरीके से की जा रही है। बाहरी लोगों से खरीद की जा रही है जबकि किसानों से खरीद नहीं हो रही। किसानों को कई दिन से टाला जा रहा है। इससे किसान परेशान हैं। मंडी में आठ दिन से किसान अपनी फसल को लेकर पड़े हुए हैं। किसानों के धरने की सूचना पर डीआरएमओ अरुण कुमार त्रिपाठी, तहसीलदार बलवंत उपाध्याय, मंडी सचिव शैलेंद्र कुमार ने मौके पर पहुंचकर किसानों से बातचीत की। इसके बाद फसल की तुलाई शुरू कराई। तुलाई शुरू हो जाने के बाद किसानों ने अपना धरना समाप्त कर दिया। इस दौरान अवधेश, धर्मेंद्र, राकेश कुमार, राजकुमार, सोनू, पुष्पेंद्र, रोहित, राजेश आदि किसान मौजूद रहे।डीआरएमओ ने बताया कि वारदाना समाप्त हो जाने से खरीद नहीं हो पा रही थी। इसके अलावा पोर्टल पर डाटा अपडेट का कार्य भी प्रभावित चल रहा था। पुराना वारदाना मंगाकर खरीद शुरू करा दी गई है। वारदाना मंगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed