{"_id":"6ad2998a0d841b10810e3728","slug":"pranshu-dominates-the-track-secures-a-golden-hat-trick-in-the-races-kasganj-news-c-175-1-sagr1032-155654-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: ट्रैक पर प्रांशु का दबदबा, दौड़ में स्वर्णिम हैट्रिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: ट्रैक पर प्रांशु का दबदबा, दौड़ में स्वर्णिम हैट्रिक
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Updated Sat, 17 Oct 2026 03:09 AM IST
विज्ञापन
फोटो05जीत की जंग-न्याय पंचायत जाटऊ अशोक पुर में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में जीत के लिए खिल
Link Copied
कासगंज। न्याय पंचायत जाटऊ अशोकपुर की खेलकूद प्रतियोगिता में अभयपुरा के प्रांशु ने जूनियर बालक वर्ग की दौड़ के तीन वर्गों में प्रथम स्थान के साथ स्वर्णिम हैट्रिक बनाकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। इसके साथ ही वे लंबी कूद में भी पहले स्थान पर रहते हुए कुल चार पदक अपने नाम कर पदकों का चौका लगाया। उच्च प्राथमिक विद्यालय अभयपुरा में शुक्रवार को आयोजित प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। विजेता प्रतिभागियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। जूनियर बालक वर्ग की 100, 200 और 400 मीटर दौड़ में अभयपुरा के प्रांशु ने प्रथम स्थान हासिल किया। लंबी कूद में भी प्रांशु ने पहला स्थान प्राप्त किया। जूनियर बालिका वर्ग की 200 और 400 मीटर दौड़ में नगला यादकरन की दीक्षा प्रथम रहीं। 100 मीटर दौड़ में अभयपुरा की संध्या ने बाजी मारी, जबकि लंबी कूद में भी संध्या प्रथम स्थान पर रहीं।प्राथमिक बालक वर्ग की 100 और 200 मीटर दौड़ में डोर्रा के यशपाल ने प्रथम स्थान हासिल किया। 50 मीटर दौड़ में भगवासिनी के कुलदीप पहले स्थान पर रहे। लंबी कूद में जवाहरपुर के ग्रीस ने बाजी मारी। प्राथमिक बालिका वर्ग की 50 मीटर दौड़ में अशोकपुर की गुड़िया प्रथम रहीं। 100 और 200 मीटर दौड़ में जवाहरपुर की प्रियांशी ने पहला स्थान हासिल किया। लंबी कूद में नगला यादकरन की प्रियांशी प्रथम रहीं।कबड्डी के प्राथमिक बालक वर्ग में डोर्रा की टीम और ।बालिका वर्ग में जवाहर पुर की टीम विजेता रही। कबड्डी जूनियर बालक और बालिका वर्ग में नगला यादकरन की टीम विजेता रही। इससे पहले प्रतियोगिता का शुभारंभ अमांपुर विधायक हरिओम वर्मा और खंड शिक्षा अधिकारी शशिकांत ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने हरी झंडी दिखाकर जूनियर बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ का शुभारंभ किया। उच्च प्राथमिक विद्यालय अभयपुरा की छात्राओं ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किया। इस अवसर पर ब्लॉक पीटीआई मुनेश राजपूत, ओम शिव वर्मा, रामपाल सिंह, हरीश लोधी, धर्मेंद्र कुमार, नोडल हृदेश कुमारी, अनुज प्रताप सिंह, सुनील कुमार, अमित कुमार, गौरव कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।