फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Polio doses will be administered to children today.

Kasganj News: नौनिहालों को आज पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक

Sat, 13 Dec 2025 11:25 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Sat, 13 Dec 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
Polio doses will be administered to children today.
फोटो03सिढ़पुरा में पल्स पोलियो जागरुकता रैली निकालते बच्चे व अन्य ।संवाद
कासगंज। पोलियो से बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए जिले में व्यापक अभियान शुरू किया जा रहा है। रविवार को बूथों पर नौनिहालों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। सोमवार से स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो की खुराक देंगी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजीव अग्रवाल ने बताया कि पोलियो अभियान की सभी तैयारियां पूरी हो गई है। बूथ दिवस के लिए 736 बूथ निर्धारित किए गए हैं। इसके उपरांत 15 दिसंबर से 19 दिसंबर 2025 तक स्वास्थ्य टीमें-घर भ्रमण कर पोलियो खुराक पिलाएंगी। अभियान के अंतर्गत 271110 घरों में 326244 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि अभियान को सफलतापूर्वक संचालित करने हेतु 457 टीमें, 62 ट्रांजिट टीमें, 19 मोबाइल टीमें लगाई गई हैं। अभियान के अंतर्गत 106 सघन बस्ती क्षेत्र), 286 हाईरिस्क वाले क्षेत्र और 211 ईंट-भट्टों पर भी पोलियो की खुराक सुनिश्चित की गई है। अभिभावक अपने बच्चों के लिए पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएं। वहीं, पटियाली में पल्स पोलियो अभियान के तहत आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से शनिवार को जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।नगर के कंपोजिट विद्यालय पर मुख्य अतिथि नायब तहसीलदार मुकेश कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रैली का शुभारंभ किया। उन्हाेंने कहा कि पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने के लिए समाज के हर वर्ग का सहयोग आवश्यक है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो ड्रॉप अवश्य पिलवाएं।इसके अलावा सिढ़पुरा में एक जागरूकता रैली निकाली गई। रैली का आयोजन प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. प्रदीप कुमार गौतम के नेतृत्व में खंड शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र अहिरवार के सहयोग से किया गया। इस रैली के माध्यम से शून्य से पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने के प्रति आमजन को जागरूक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed