सहावर। पुलिस ने एटा रोड पर रेलवे फाटक के पास दुकान पर शनिवार रात छापा मारकर जुआ घर पकड़ा। इस दौरान मौके से हार-जीत की बाजी लगाते हुए 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मौके से 47,430 रुपये, 10 मोबाइल और ताश के पत्ते बरामद किए।
सीओ अमित कुमार ने बताया कि सहावर थाना पुलिस को शनिवार की रात करीब 10:50 बजे सूचना मिली कि एटा रोड पर रेलवे फाटक के पास जितेंद्र वर्मा की दुकान में जुआ घर का संचालन हो रहा है।
पकड़े गए आरोपियों में जितेंद्र वर्मा, रजनीश भारद्वाज, उम्मेद, मोर मुकुट, पुष्पेंद्र सिंह, रागिब निवासी मोहल्ला काजी सहावर, मोहन शर्मा, विनोद कुमार, मुशाहिद अली और संदीप सोलंकी शामिल हैं। सभी के खिलाफ सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।