फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Police personnel will get leave on five special occasions

Kasganj News: पुलिसकर्मियों को पांच खास मौकों पर मिलेगी छुट्टी

Tue, 12 May 2026 11:11 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
Police personnel will get leave on five special occasions
फोटो12कासगंज पुलिस लाइन में एसपी ओपी सिंह पुलिसकर्मी काे प्रश​स्ति पत्र देते। स्रोत:पुलिस मीड
कासगंज। ड्यूटी और परिवार के बीच संतुलन बनाने के लिए कासगंज पुलिस ने एक सराहनीय पहल की है। पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह ने पुलिसकर्मियों के कल्याण हेतु ''परिवार पहले'' नाम की नई व्यवस्था लागू की है। इस पहल से पुलिसकर्मियों में खुशी की लहर है।
विज्ञापन

इस व्यवस्था के तहत अब जिले के पुलिसकर्मियों को अपने जन्मदिन पर छुट्टी मिलेगी। इसके साथ ही जीवनसाथी के जन्मदिन पर भी अवकाश दिया जाएगा। शादी की सालगिरह और पहले-दूसरे बच्चे के जन्मदिन पर भी बिना रुकावट के छुट्टी मिलेगी। यह अवकाश उनके निर्धारित आकस्मिक अवकाश में से दिया जाएगा।
विज्ञापन

सोमवार रात रिजर्व पुलिस लाइन में एक सम्मेलन आयोजित हुआ। इसमें पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह ने कर्मियों की समस्याएं ध्यान से सुनीं। उन्होंने तुरंत समाधान के आदेश भी दिए। सम्मेलन में ड्यूटी व्यवस्था, आवास, स्वास्थ्य और भोजन जैसी बुनियादी जरूरतों पर खुलकर चर्चा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने कहा कि विभाग में हर कर्मचारी एक महत्वपूर्ण कड़ी है। स्वस्थ और खुश पुलिसकर्मी ही जनता की बेहतर सेवा कर सकते हैं। उन्होंने महिला सुरक्षा और कानून व्यवस्था को लेकर पूरी निष्ठा से काम करने की प्रेरणा भी दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed