{"_id":"6973b8818994e511ea03e112","slug":"police-personnel-were-administered-the-oath-of-democracy-on-national-voters-day-kasganj-news-c-175-1-agr1054-142562-2026-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: उत्तर प्रदेश दिवस के आयोजन की जिले में हुई तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: उत्तर प्रदेश दिवस के आयोजन की जिले में हुई तैयारी
Fri, 23 Jan 2026 11:35 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Updated Fri, 23 Jan 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
फोटो37कासगंज में बारिश के दौरान गुजरते लोग। संवाद
कासगंज। जिले में उत्तर प्रदेश दिवस आज भव्य रूप से मनाया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन विकास भवन परिसर में किया जाएगा। इसमें राज्य मद्य निषेध परिषद के उपाध्यक्ष ब्रजेश शुक्ला मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। आयोजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कार्यक्रम में 32 विभाग के अधिकारी शामिल रहेंगे।
मुख्य विकास अधिकारी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश दिवस का आयोजन 24 से 26 जनवरी तक किया जाएगा। कार्यक्रम की थीम विकसित उत्तर प्रदेश, विकसित भारत रखी गई है। इसके माध्यम से प्रदेश की उपलब्धियों, सांस्कृतिक विरासत और विकास यात्रा को आमजन तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने बताया कि आयोजन में 32 विभागों की सहभागिता रहेगी। विकास योजनाओं पर आधारित प्रदर्शनी के साथ एक जनपद-एक उत्पाद (ओडीओपी), औद्योगिक विकास, मिशन शक्ति तथा पर्यटन एवं पौराणिक स्थलों पर आधारित विशेष प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इसके अलावा सरकारी योजनाओं से संबंधित जन-जागरूकता स्टॉल भी लगाए जाएंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में कलाकारों, कवियों और साहित्यकारों की प्रस्तुतियां मुख्य आकर्षण रहेंगी। मतदाता जागरूकता कार्यक्रम, स्वच्छता अभियान भी आयोजित किए जाएंगे।