{"_id":"687f160cc4b2ca94bb0bf766","slug":"police-inspector-who-was-out-for-a-morning-walk-was-hit-by-an-unknown-vehicle-and-died-on-spot-2025-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: कासगंज में मॉर्निंग वॉक पर निकले दरोगा को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौके पर ही हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: कासगंज में मॉर्निंग वॉक पर निकले दरोगा को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौके पर ही हुई मौत
Tue, 22 Jul 2025 10:09 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 22 Jul 2025 10:09 AM IST
सार
कासगंज में मॉर्निंग वॉक पर निकले यूपी पुलिस के दरोगा की सड़क हादसे में मौत हो गई। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कासगंज के सोरोंजी में दर्दनाक हादसा हो गया। मॉर्निंग वॉक पर निकले उप निरीक्षक को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
हादसा बरेली-मथुरा राजमार्ग पर हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोरों कोतवाली क्षेत्र के कछला चौकी पर तैनात उप निरीक्षक प्रहलाद सिंह रोजाना की तरह सुबह टहलने निकले थे। टहलते समय हाईवे पर किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें रौंद दिया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
कोतवाली प्रभारी जगदीश चंद्र सहित पुलिस टीम मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। अज्ञात वाहन की तलाश जारी है। इस दुर्घटना से पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई है।