Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   25 Year Old Man Found Hanging in Kasganj Village Family Suspects Murder

यूपी: शादी में टेंट लगाने घर से निकला युवक, सुबह फंदे पर लटकी मिली लाश; हत्या की आशंका

Sun, 22 Nov 2026 03:19 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: Arun Parashar Updated Sun, 22 Nov 2026 03:19 PM IST
सार

युवक गणेशपुर में शादी का टेंट लगाने की बात कहकर निकला था। रविवार सुबह ग्रामीणों ने परिजनों को उसके शव के मिलने की सूचना दी। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
25 Year Old Man Found Hanging in Kasganj Village Family Suspects Murder
मृतक का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कासगंज के पटियाली थाना क्षेत्र के गांव गणेशपुर में रविवार सुबह एक युवक का शव संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक के परिजन ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मृतक की पहचान विपिन (25) पुत्र श्याम पाल निवासी ग्राम डोरईया के रूप में हुई है। वह मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। मृतक के चाचा दुर्गा प्रसाद ने बताया कि वह शनिवार रात करीब 9:30 बजे यह कहकर घर से निकला था कि वह पटियाली थाना क्षेत्र के गांव गणेशपुर में शादी का टेंट लगाने जा रहा है। रविवार सुबह करीब 6 बजे गणेशपुर के ग्रामीणों ने परिजन को घटना की सूचना दी।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद से मृतक के बड़े भाई तीर्थ राज (28), बहनों सावित्री (35) व पूनम (30) तथा मां नैना देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन ने मामले में हत्या की आशंका जताई है। सीओ दुर्गेश कुमार मिश्र का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed