फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Police arrested smack smuggler in kasganj smack worth six lakh was recovered from his possession

kasganj News: पुलिस और एसओजी ने स्मैक तस्कर को किया गिरफ्तार, छह लाख की स्मैक, दो लाख की नकदी बरामद

Sun, 18 Jun 2023 09:52 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, कासगंज
अमर उजाला, कासगंज Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 18 Jun 2023 09:52 PM IST
सार

कासगंज में पुलिस और एसओजी ने स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है। इसके कब्जे से छह लाख की स्मैक बरामद हुई है। साथ ही दो लाख की नकदी बरामद हुई है। 

विज्ञापन
Police arrested smack smuggler in kasganj smack worth six lakh was recovered from his possession
kasganj: पुलिस ने स्मैक तस्कर को किया गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के कासगंज में सदर कोतवाली पुलिस और एसओजी टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए स्मैक की तस्करी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया। तस्कर के पास से करीब छह लाख कीमत की स्मैक बरामद की है। इसके अलावा 2.14 लाख की नकदी, एक मोबाइल बरामद हुआ है।

विज्ञापन

पुलिस ने स्मैक तस्कर को किया गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने बताया कि गश्त चेकिंग के दौरान मोहल्ला बड्डू नगर में एक गली में स्मैक की तस्करी करने के लिए उसी मोहल्ले का तस्कर रिजवान खड़ा हुआ था। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर रिजवान को गिरफ्तार कर लिया। दोपहर 2:15 बजे पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस टीम ने गिरफ्तार रिजवान के पास 600 ग्राम स्मैक बरामद की। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- मरे हुए पति का बदल दिया बाप: संपत्ति हथियाने के लिए बहू ने रची ऐसी साजिश, हकीकत सुन पुलिस के भी उड़ गए होश

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी के कब्जे से यह हुआ बरामद 

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि स्मैक की कीमत करीब छह लाख है। उन्होंने बताया कि आरोपी के पास से 2.14 लाख की नकदी मिली है। जो शायद स्मैक बिक्री की होगी। उससे मोबाइल भी बरामद किया है। मोबाइल डाटा की जांच करने के निर्देश दिए है। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ सदर कोतवाली पुलिस ने धाराओं में मामला दर्ज किया है। इंस्पेक्टर हरि भान सिंह ने बताया कि आरोपी को जेल भेजने की कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed