फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Police arrested man and woman such a shame condition from house of woman leader in Kasganj

महिला नेत्री के घर गंदा काम: कमरे में युवकों के साथ इस हाल में मिली महिलाएं, शर्म से पानी-पानी हुई पुलिस

Sat, 23 Dec 2023 09:35 AM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 23 Dec 2023 09:35 AM IST
सार

कासगंज में महिला नेता के घर गंदा काम चल रहा था। कमरे में युवकों के साथ इस हाल में महिलाएं थीं। दृश्य देख पुलिस भी शर्म से पानी-पानी हो गई। 

विज्ञापन
Police arrested man and woman such a shame condition from house of woman leader in Kasganj
महिला नेता के घर से गिरफ्तार महिलाएं व पुरुष - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के कासगंज में नगर के समीपवर्ती गांव अहरौली में रालोद की एक महिला नेता के घर पर सेक्स रैकेट संचालित किया जा रहा था। जानकारी मिलने पर पुलिस ने छापेमारी की। इस दौरान रालोद नेता सहित चार महिलाएं व दो पुरुष मिले। पुलिस ने सभी छह लोगों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपियों के पास से 40 हजार रुपये की नकदी, नशे की सामग्री व अन्य अश्लील सामग्री बरामद की गई है। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों को जेल भेज दिया है। एसपी सौरभ दीक्षित ने बताया कि पुलिस को अहरौली में सेक्स रैकेट के संचालित होने की सूचना लगातार मिल रही थी। 

विज्ञापन

पुलिस ने की छापेमारी

इस पर सर्विलांस टीम को लगाया गया। इसके बाद पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू की गई। शिकायत पुष्ट होने पर बृहस्पतिवार को सर्विलांस टीम, एसओजी टीम एवं महिला थाना की टीम के अलावा मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में छापे की कार्रवाई को अंजाम दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मौके से यह मिला

बताया कि मौके से रालोद नेता के घर से महिला नेता सहित चार महिलाओं को दो पुरुषों के साथ आपत्तिजनक अवस्था में गिरफ्तार किया गया। मौके से बीयर की खाली केन, सिगरेट की डिब्बी, मोबाइल फोन, 40 हजार रुपये की नकदी व अन्य आपत्तिजनक वस्तुएं भी बरामद की गईं। इस दौरान गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed