फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Police arrested accused of misdeeds with teenage girl in encounter in Kasganj

Kasganj: सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी से पुलिस की मुठभेड़, पैर में गोली लगने से घायल; गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

Tue, 10 Oct 2023 11:16 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 10 Oct 2023 11:16 PM IST
सार

कासगंज में सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। उसके पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। उसे गिरफ्तार करके जेल भेजा गया है। 

विज्ञापन
Police arrested accused of misdeeds with teenage girl in encounter in Kasganj
Kasganj: सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी से पुलिस की मुठभेड़, पैर में गोली लगने से घायल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के कासगंज में मंगलवार को पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। घायल को पुलिस ने जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। इसके बाद उसे अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। वहीं इसी मामले में नामजद दूसरे आरोपी की भी पुलिस तलाश कर रही है।

विज्ञापन


मामला सुन्नगढ़ी थाना क्षेत्र में पांच अक्तूबर की रात का है। यहां अश्लील वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी देकर तीन आरोपियों ने नाबालिग को ब्लैकमेल किया। इसके बाद उसे घर से बुलाकर गांव के बाहर बनी बुर्जी में ले गए। वहां पर आरोपियों ने किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। एसपी के आदेश पर शनिवार को मां की तहरीर पर तीन लोगों को नामजद किया गया। इसके बाद आरोपियों की तलाश में जुट गई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP: वाइन शॉप के काउंटर पर बैठा था विशाल अजगर...नजर पड़ी तो पीने वालों का नशा हो गया हिरन, मच गई अफरातफरी
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार की रात सहावर थाने की पुलिस व एसओजी को चेकिंग के दौरान म्यांसुर रोड पर संदिग्ध युवक नजर आया। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया। इस पर वह रुकने की बजाय भागने लगा। पुलिस ने उसका पीछा किया। पुलिस को पीछे आते देख युवक ने पुलिस टीम पर तमंचा से फायरिंग की। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। 

यह भी पढ़ेंः- UP: प्रेमिका से मिलने घर पहुंचा प्रेमी, बातों में उलझा मां को कमरे में किया बंद...मासूका को लेकर हो गया फुर्र

पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसकी शिनाख्त दुष्कर्म के आरोपी अवनीश पुत्र विजेंद्र निवासी सुन्नगढ़ी के रूप में हुई। एसपी सौरभ दीक्षित ने बताया कि आरोपी पर सामूहिक दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट, अनुसूचित जाति अधिनियम, आईटी एक्ट में मामला दर्ज है। उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना पर एएसपी जितेंद्र दुबे भी मौके पर पहुंचे थे। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्र किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed