{"_id":"6998a9b9137fbd63200c4c08","slug":"police-arrested-a-man-with-a-reward-of-25-thousand-rupees-and-sent-him-to-jail-kasganj-news-c-175-1-kas1001-143751-2026-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: 25 हजार का इनामी पुलिस ने धरा, भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: 25 हजार का इनामी पुलिस ने धरा, भेजा जेल
Sat, 21 Feb 2026 12:06 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Updated Sat, 21 Feb 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
फोटो40पुलिस हिरासत में आराेपी। स्रोत:पुलिस मीडिया सेल
कासगंज। सदर कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को सर्विलांस एवं एसओजी टीम के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए 25 हजार रुपये के इनामी को गिरफ्तार करने में सफलता हांसिल की है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेजने की कार्रवाई की है।
एसपी अंकिता शर्मा ने आरोपी की गिरफ्तारी पर पुलिस टीम की सराहना की। बताया कि आर्येंद्र यादव निवासी ग्राम कुमरौआ आपराधिक मामलों में फरार था। उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। मारपीट, बलवा, 7 सीएलआर की धाराओं में आरोपी वांछित चल रहा था। सीओ आंचल चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीमें गिरफ्तारी के प्रयास में जुटीं थीं। आरोपी को दादौं जनपद अलीगढ़ से गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की है। एसपीने बताया कि सदर कोतवाली प्रभारी प्रवेश राणा, सर्विलांस प्रभारी प्रेमपाल सिंह एवं एसओजी प्रभारी चंचल कुमार ने टीम के साथ इस कार्रवाई की।