{"_id":"63baaf880dfbd470642c6a79","slug":"people-troubled-by-cold-and-temperature-reached-4-degrees-and-trains-arrived-late-in-kasganj","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj Weather News: सर्द हवा के थपेड़ों से होता रहा ठिठुरन का अहसास, विलंब से पहुंची ट्रेंने, यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj Weather News: सर्द हवा के थपेड़ों से होता रहा ठिठुरन का अहसास, विलंब से पहुंची ट्रेंने, यात्री परेशान
Mon, 09 Jan 2023 07:32 AM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Mon, 09 Jan 2023 07:32 AM IST
सार
कासगंज में सर्दी का सितम आठवें दिन भी बना रहा। न्यूनतम पारा 4 डिग्री रिकार्ड किया गया। सूर्यदेव कोहरे एवं बादलों की ओट में छिपे रहे। शीतल हवा के थपेड़ों से दिन भर चुभन का अहसास होता रहा।
विज्ञापन
अलाव तापते लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जिले में दिनभर लोग ठंड ठिठुरते रहे। यहां बीती रात से ही वातावरण में घना कोहरा छा गया। बाहरी क्षेत्रों में काफी घना कोहरा रहा। दृश्यता शून्य हो गई। कोहरे का असर रविवार को भी बना रहा। रविवार की सुबह 6 बजे पारा 4 डिग्री रिकार्ड हुआ। ठंड एवं कोहरे के चलते लोग घरों में कैद हो गए। इससे सड़कें वीरान हो गई।
कोहरे के साथ बादलों के घिरे रहने से सूर्यदेव के दर्शन नहीं हो सके। दोपहर के समय शीतल हवा चलने से कोहरे की चादर तो कम हो गई, लेकिन हवा के झोकों के चलते लोगों को काफी दिक्कतें हुई। दोपहर तीन बजे सूर्यदेव मात्र चमक दिखाकर बादलों की ओट में छिप गए। दोपहर के समय अधिकतम पारा 18 डिग्री तक ही पहुंच सका। इसके बाद पारे में फिर से गिरावट आना शुरू हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
कोहरे के साथ बादलों के घिरे रहने से सूर्यदेव के दर्शन नहीं हो सके। दोपहर के समय शीतल हवा चलने से कोहरे की चादर तो कम हो गई, लेकिन हवा के झोकों के चलते लोगों को काफी दिक्कतें हुई। दोपहर तीन बजे सूर्यदेव मात्र चमक दिखाकर बादलों की ओट में छिप गए। दोपहर के समय अधिकतम पारा 18 डिग्री तक ही पहुंच सका। इसके बाद पारे में फिर से गिरावट आना शुरू हो गई।
विज्ञापन
कोहरे से चार ट्रेनों पर पड़ा असर
कोहरे का असर ट्रेनों पर भी पड़ा। चार ट्रेनें अपने निर्धारित समय से विलंब से जंक्शन पहुंची। मथुरा की ओर से आने वाली गोरखपुर एक्सप्रेस 1 घंटा 44 मिनट विलंब से आई। यह ट्रेन अपने निर्धारित समय रात्रि 3.42 बजे के स्थान पर 5.26 बजे जंक्शन पर आई। लखनऊ सुपर फास्ट 1 घंटा 43 मिनट विलंब हो गई। यह ट्रेन सुबह 7.33 बजे के स्थान पर सुबह 9.16 बजे जंक्शन पर आई। मथुरा कासगंज एक्सप्रेस सुबह 8.40 बजे के स्थान पर 9.47 बजे, भरतपुर पैसेंजर सुबह 11.10 के स्थान पर 11.36 बजे जंक्शन पहुंची।
विज्ञापन
आठ दिन के पारे का आंकड़ा
| तिथि | अधिकतम पारा | न्यूनतम पारा |
| 1 जनवरी | 20 | 6 |
| 2 जनवरी | 17 | 5 |
| 3 जनवरी | 16 | 5 |
| 4 जनवरी | 18 | 4 |
| 5 जनवरी | 15 | 3 |
| 6 जनवरी | 15 | 4 |
| 7 जनवरी | 16 | 4 |
| 8 जनवरी | 18 | 4 |