फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   People are struggling in the jam at the railway crossing.

Kasganj News: रेलवे फाटक पर जाम में जूझ रहे लोग

Tue, 02 Dec 2025 11:06 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Tue, 02 Dec 2025 11:06 PM IST
विज्ञापन
People are struggling in the jam at the railway crossing.
फोटो24सहावर में क्रॉसिंग पर लगे जाम में फंसे वाहन । संवाद
सहावर। एटा रोड स्थित रेलवे फाटक पर अंडरपास न होने से आमजन को रोजाना परेशानी झेलनी पड़ रही है। यहां दिन में 20 से 25 बार तक जाम की स्थिति बन जाती है। आए दिन स्कूल बस और एंबुलेंस जाम में फंस जाती है।
विज्ञापन

एटा रोड स्थित रेलवे फाटक से दिन भर में काफी संख्या में वाहन, स्कूल बसें और पैदल राहगीर गुजरते हैं। इस फाटक से रोजाना डेढ़ दर्जन से अधिक ट्रेनें गुजरती हैं। इसके चलते फाटक बार-बार बंद होता है। आरोप है कि कई बार ट्रेन के आने में समय होने के बावजूद फाटक पहले ही बंद कर दिया जाता है, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं।
विज्ञापन


राहगीरों का कहना है कि जाम के दौरान अक्सर 30 मिनट से लेकर एक घंटे तक इंतजार करना पड़ता है। कई बार एंबुलेंस और अन्य आपातकालीन वाहन भी जाम में फंस जाते हैं, जिससे मरीजों की जान तक जोखिम में पड़ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों का कहना है कि रेलवे और जिला प्रशासन से फाटक पर अंडरपास या ओवरब्रिज निर्माण की मांग कई बार की जा चुकी है, लेकिन अभी तक समाधान नहीं हो सका है। अंडरपास बनने से कस्बे को जाम से बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed