{"_id":"6a0f4298a8c65a72390a752c","slug":"patiali-bar-association-protests-against-lucknow-lathicharge-kasganj-news-c-175-1-kas1003-148025-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: लखनऊ लाठीचार्ज पर पटियाली बार एसोसिएशन का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: लखनऊ लाठीचार्ज पर पटियाली बार एसोसिएशन का विरोध
विज्ञापन
फोटो24पटियाली में एसडीएम को ज्ञापन सौंपते बार एसोसिएशन के पदाधिकारी । संवाद
पटियाली। लखनऊ में अधिवक्ताओं पर हुए लाठीचार्ज और कक्ष तोड़ने की घटना पर पटियाली बार एसोसिएशन ने विरोध जताया है। एसोसिएशन ने बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी प्रदीप कुमार विमल को सौंपा। इसमें दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई और अधिवक्ता संरक्षण अधिनियम लागू करने की मांग की गई है।
पटियाली बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सोनेलाल बघेल और महासचिव देश दीपक यादव के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने ज्ञापन दिया। उन्होंने कहा कि 17 मई को लखनऊ पुलिस ने अधिवक्ताओं के कक्षों को क्षतिग्रस्त किया। वकीलों पर लाठीचार्ज भी किया गया।
यह कार्रवाई निंदनीय है। ज्ञापन में मांग की गई कि निर्दोष अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज करने वाले पुलिसकर्मियों को तत्काल बर्खास्त किया जाए। उनके विरुद्ध प्राथमिकी भी दर्ज की जाए।
विज्ञापन
अधिवक्ताओं के बैठने के लिए वैकल्पिक कक्षों की तत्काल व्यवस्था करने की भी मांग की गई। अधिवक्ताओं ने प्रदेश में अधिवक्ता संरक्षण अधिनियम शीघ्र लागू करने की भी मांग की है। ज्ञापन में बताया गया कि लखनऊ पुलिस की इस कार्रवाई से पूरे प्रदेश के अधिवक्ताओं में रोष व्याप्त है।
अधिवक्ताओं के हितों को ध्यान में रखा जाना चाहिए। इन मांगों पर शीघ्र कार्रवाई आवश्यक है। इस अवसर पर मोहम्मद नाजिम, अजय सिंह यादव, कश्मीर सिंह गौतम, आमोद कुमार, प्रवीण कुमार शाक्य आदि उपस्थित रहे। संवाद