{"_id":"6ac7d58b0287ffd25a039e47","slug":"number-of-joint-pain-patients-rises-crowds-thronumber-of-joint-pain-patients-rises-crowds-throng-the-opdng-the-opd-kasganj-news-c-175-1-sagr1032-155165-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: बढ़े जोड़ों के दर्द के मरीज, ओपीडी में उमड़ रही भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: बढ़े जोड़ों के दर्द के मरीज, ओपीडी में उमड़ रही भीड़
विज्ञापन
फोटो11जिला अस्पताल में काउंटर पर पर्चा बनवाने के लिए मरीजों की भीड़। संवाद
कासगंज। मौसम में बदलाव के साथ ही ठंडक बढ़ने लगी है, जिसका सीधा असर लोगों की सेहत पर दिखने लगा है। सुबह और रात के तापमान में गिरावट आते ही जोड़ों के दर्द की समस्या तेजी से बढ़ने लगी है।
जिला अस्पताल की अस्थि रोग ओपीडी में इन दिनों रोजाना लगभग 50 से 60 मरीज जोड़ों में दर्द और अकड़न की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं।इनमें घुटने और कंधे के दर्द के मरीज सबसे ज्यादा शामिल हैं।
अस्थि रोग विशेषज्ञों के अनुसार, तापमान कम होने और ठंड बढ़ने के कारण शरीर की सक्रियता (फिजिकल एक्टिविटी) में कमी आ जाती है, जिससे जोड़ों में अकड़न और तेज दर्द महसूस होने लगता है।
विज्ञापन
सुबह के समय बिस्तर से उठने पर जकड़न होना, चलने-फिरने में कठिनाई आना और कुछ मामलों में जोड़ों पर सूजन की शिकायत आम हो गई है। जिन मरीजों को पहले से गठिया (आर्थराइटिस) या अन्य जोड़ों से जुड़ी समस्याएं हैं, उनके लिए यह मौसम और अधिक कष्टदायक साबित हो रहा है।
विशेषज्ञों का कहना है कि इस बदलते मौसम में जोड़ों के पुराने और नए मरीजों को विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है। हल्की स्ट्रेचिंग या व्यायाम को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं और खानपान का विशेष ध्यान रखें ताकि शरीर में जकड़न और दर्द से राहत मिल सके।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
ऐसे करें बचाव
जोड़ों में दर्द या अकड़न होने पर ठंड से बचाव करें और शरीर को गर्म रखें।
लंबे समय तक एक ही स्थिति में बैठने या लेटने से बचें। हल्की वॉक और स्ट्रेचिंग करते रहें।
बिना चिकित्सकीय सलाह के दर्द निवारक दवाएं न लें।
सूजन, लालिमा, तेज दर्द, बुखार या चलने-फिरने में परेशानी हो तो चिकित्सक से जांच कराएं।
दर्द को नजरअंदाज न करें, समय पर उपचार कराने से समस्या बढ़ने से रोकी जा सकती है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
वर्जन
तापमान में गिरावट आने के साथ ही जोड़ों के दर्द की शिकायत के मरीज सामने आने लगे हैं। आने वाले दिनों में ठंड़ बढ़ने पर दिक्कत बढ़ सकती है। ऐसे में सावधानी आवश्यक है। -डॉ. रोहितास, अस्थि रोग विशेषज्ञ