फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Now, differently-abled persons will get free bus tickets by scanning a QR code.

Kasganj News: अब क्यूआर कोड स्कैन कर दिव्यांगों को मिलेगा निशुल्क बस टिकट

Thu, 24 Sep 2026 11:27 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने दिव्यांगजन के लिए निशुल्क बस यात्रा की प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी, हाईटेक और आसान बना दिया है। नई व्यवस्था के तहत अब बसों में दिव्यांग पहचान पत्र पर दिए गए क्यूआर कोड को ईटीआईएम मशीन से स्कैन कर शून्य मूल्य का डिजिटल टिकट जारी किया जाएगा, जिससे पात्र यात्रियों का सत्यापन त्वरित और सटीक हो सकेगा।
विज्ञापन

संशोधित प्रक्रिया के अनुसार, परिचालक सबसे पहले यात्री के चढ़ने-उतरने का स्थान और गंतव्य दर्ज करेंगे। इसके बाद, ईटीआईएम मशीन में दिव्यांगजन विकल्प चुनकर पहचान पत्र का क्यूआर कोड स्कैन किया जाएगा।
विज्ञापन

स्कैन होते ही स्क्रीन पर यात्री का नाम, जन्मतिथि, यूआईडी नंबर, दिव्यांगता का प्रकार व प्रतिशत, और पहचान संख्या जैसी तमाम जानकारी प्रदर्शित हो जाएगी।
परिचालक विवरण का मिलान कर शून्य रुपये का टिकट जारी करेंगे। नियमों के मुताबिक, 80 फीसदी से कम दिव्यांगता पर एक और 80 फीसदी या उससे अधिक दिव्यांगता होने पर दो निशुल्क टिकट दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
यदि किसी तकनीकी कारण से क्यूआर कोड स्कैन नहीं हो पाता है, तब भी यात्रियों को पहले की तरह निशुल्क यात्रा की सुविधा का लाभ मिलता रहेगा। - नीरज कुमार, प्रभारी एआरएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed