फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   No consensus reached on demands; sit-in continued for the sixth day.

Kasganj News: मांगों पर नहीं बनी सहमति,छठे दिन भी जारी रहा धरना

Fri, 11 Sep 2026 11:36 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
No consensus reached on demands; sit-in continued for the sixth day.
फोटो46सोरों गेट आंबेडकर पार्क में धरना दे रहे हरवीर भारतीय से वार्ता करते डीआईओएस व तहसीलदार 
कासगंज। शिक्षा व्यवस्था में सुधार और अभिभावकों के अधिकारों के लिए सोरों गेट आंबेडकर पार्क पर शुक्रवार को छठे दिन भी धरना जारी रहा। इस दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) और तहसीलदार ने धरना दे रहे लोगों से बातचीत की। हालांकि, प्रमुख मांगों पर अधिकारियों और धरना दे रहे लोगों के बीच सहमति नहीं बन सकी।
विज्ञापन

धरना के संयोजक हरवीर सिंह भारतीय ने कहा कि छह दिन से आंबेडकर पार्क पर सत्याग्रह किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को डीआईओएस व तहसीलदार ने उनकी मांगें सुनी। उन्होंने कहा कि अब केवल आश्वासन से बात नहीं बनेगी। उन्होंने कहा कि मांगों का धरातल पर प्रभावी क्रियान्वयन होना चाहिए। भारतीय ने यह भी स्पष्ट किया कि जब तक शिक्षा व्यवस्था में वास्तविक बदलाव नहीं दिखता, आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

उन्होंने मांग की कि स्कूलों में शत-प्रतिशत एनसीईआरटी पुस्तकों का प्रभावी क्रियान्वयन किया जाए। इसके साथ ही अनधिकृत एवं मनमाने शुल्क पर रोक लगाए जाने की मांग की। वे शिक्षा के अधिकार (आरटीई) का प्रभावी पालन सुनिश्चित किया जाए। शिक्षा व्यवस्था में जिम्मेदारों की जवाबदेही सुनिश्चित की जाए। डीआईओएस रजनेश कुमार ने बताया कि निजी स्कूल के संबंध में जो शासनादेश है उसके तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
जन अधिकार मार्च की तैयारी
संयोजक हरवीर भारतीय ने बताया कि आंदोलन के अगले चरण में जन अधिकार मार्च निकाला जाएगा। यह मार्च 13 सितंबर को दोपहर 12 बजे अंबेडकर पार्क से शुरू होकर गांधी मूर्ति तक जाएगा। उन्होंने अभिभावकों, युवाओं और जागरूक नागरिकों से इसमें शामिल होने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article