{"_id":"6aa443e9e9665e662e0c40b9","slug":"banking-operations-stalled-due-to-strike-crowds-at-atms-and-customer-service-centers-kasganj-news-c-175-1-sagr1032-153657-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: बैंकों में हड़ताल से ठप रहा कामकाज, एटीएम-ग्राहक सेवा केंद्रों पर भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: बैंकों में हड़ताल से ठप रहा कामकाज, एटीएम-ग्राहक सेवा केंद्रों पर भीड़
विज्ञापन
कासगंज। बैंक कर्मचारियों की देशव्यापी हड़ताल का असर शुक्रवार को जिलेभर में दिखाई दिया। 103 बैंक शाखाओं के बंद रहने से बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहीं। जरूरी काम से शाखाओं पर पहुंचे ग्राहकों को लौटना पड़ा। नकदी निकासी और अन्य लेनदेन के लिए लोगों ने एटीएम और ग्राहक सेवा केंद्रों का रुख किया, जहां भीड़ बढ़ने से परेशानी हुई। लगभग 100 करोड़ के कारोबार प्रभावित होने का अनुमान है।
एसबीआईएसए क्षेत्रीय सचिव विशाल शर्मा ने बताया कि यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स के आह्वान पर लंबित मांगों को लेकर हड़ताल की गई है। कर्मचारियों की प्रमुख मांग सप्ताह में पांच दिन बैंकिंग व्यवस्था लागू करने की है। इसके अलावा एकतरफा प्रदर्शन आधारित प्रोत्साहन योजना का विरोध करते हुए इसे वापस लेने या स्थगित करने की मांग की गई है। यूनियनों का कहना है कि कर्मचारियों से जुड़े किसी भी बदलाव पर द्विपक्षीय वार्ता होनी चाहिए।
हड़ताल के कारण नकदी जमा करने, निकासी, चेक संबंधी कार्य और अन्य शाखा सेवाओं पर असर पड़ा। ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राहक सेवा केंद्रों पर भी सामान्य दिनों की अपेक्षा अधिक भीड़ रही।
विज्ञापन
यूनियनों ने आगे भी आंदोलन की घोषणा की है। 28, 29 और 30 सितंबर को प्रस्तावित अखिल भारतीय हड़ताल के बाद मांगों पर सहमति नहीं बनी तो 26 अक्तूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी गई है। इससे आने वाले दिनों में बैंकिंग सेवाओं पर असर बढ़ने की आशंका है। जिले में एक दिन में 100 करोड़ से अधिक कारोबार होता है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
ग्राहकों की बढ़ेगी परेशानी
हड़ताल के बाद जिले के बैंक लगातार दो दिन और बंद रहेंगे। 12 सितंबर को माह का द्वितीय शनिवार होने के कारण बैंकों में अवकाश रहेगा, जबकि 13 सितंबर को रविवार की छुट्टी है। ऐसे में हड़ताल के बाद लगातार दो दिन बैंकिंग सेवाएं बंद रहने से ग्राहकों की परेशानी बढ़ सकती है। नकदी निकासी, जमा, चेक और अन्य जरूरी बैंकिंग कार्यों के लिए लोगों को सोमवार तक इंतजार करना पड़ेगा। हालांकि, एटीएम और डिजिटल बैंकिंग सेवाएं सामान्य रहने की उम्मीद है।