फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Negligence of the Electricity Corporation, no electricity for 14 days

Kasganj News: विद्युत निगम की लापरवाही 14 दिन से नहीं आईं बिजली

Fri, 17 Apr 2026 11:36 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। विद्युत निगम स्मार्ट प्रीपेड व्यवस्था लागू कर उपभोक्ताओं से एडवांस बिल वसूल रहा है। लेकिन लोगों को बेहतर विद्युत आपूर्ति देने में विफल साबित हो रहा है। इससे ग्रामीणों में गहरा आक्रोश है।
विज्ञापन

नगला तरौरा गांव में पिछले 14 दिनों से बिजली नहीं मिल रही है। तेज आंधी के कारण विद्युत पोल टूट गए और केबल क्षतिग्रस्त हो गई थी। वहीं, अहरौली गांव में चार दिन पहले ट्रांसफार्मर फुंक जाने से बिजली आपूर्ति ठप है। करीब 15 घरों के लोग भीषण गर्मी में अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। बिजली न होने से पानी की आपूर्ति, बच्चों की पढ़ाई और दैनिक कार्य बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं। ग्रामीणों ने जेई और अधिकारियों से शिकायत की लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन

गांव में बिजली न आने से छोटे बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को विशेष परेशानी हो रही है। रात के समय अंधेरा रहने से सुरक्षा संबंधी चिंताएं भी बढ़ गई हैं। तरौरा के ग्रामीण ज्ञान सिंह ने बताया कि निगम बिल वसूली में सख्ती दिखाता है। लेकिन सेवाओं के रखरखाव और सुधार पर ध्यान नहीं देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
लोगों की बात
- बकाया बिल होने पर घरों की बिजली तो काट दी जाती है। चार दिन से गांव की बिजली गायब है। कई बार शिकायत की गई ,लेकिन निगम के कर्मियों ने ट्रांसफार्मर बदलने की सुध नहीं ली है। -राजीव सिंह ,निवासी अहरौली
-चार दिन पूर्व गांव में कबीर आश्रम के पास रखा ट्रांसफार्मर फुंका है। कई बार शिकायत करने के बाद भी ट्रांसफार्मर नहीं बदला है। नदरई विद्युत उपकेंद्र पर भी शिकायत की गई है। बिजली न आने से गांव में लोगों को परेशानी हो रही है। -विश्वबंधु रतन,निवासी अहरौली।

--------
वर्जन:
-तेज आंधी में टूटे हुए पोल और लाइन को ठीक कराया गया है। नगला तरौरा और अहरौली में कर्मियों को भेजकर लोगों की समस्या का समाधान किया जाएगा। इससे उन्हें बिजली आपूर्ति सुचारू मिल सके। -राहुल वर्नवाल ,अधिशाषी अभियंता कासगंज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed