फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Mystery of sadhu's death remains unsolved; police empty-handed even after six days.

Kasganj News: साधु की मौत का रहस्य बरकरार, 6 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली

Mon, 20 Jul 2026 11:26 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। सिकंद्रपुर वैश्य क्षेत्र के कादरगंज गंगाघाट पर एक साधु का जला हुआ शव मिलने के छह दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज होने के बावजूद, पुलिस अब तक किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच पाई है। न तो किसी संदिग्ध की पहचान हो सकी है और न ही कोई गिरफ्तारी हुई है, जिससे यह मामला लगातार उलझता जा रहा है।
विज्ञापन

घटना के बाद पुलिस ने मौके से फॉरेंसिक सबूत जुटाए और आसपास के लोगों से पूछताछ भी की। हालांकि, जांच में कोई बड़ा सुराग नहीं मिला है। पटियाली के सीओ अमित कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस की टीमें लगातार काम कर रही हैं।
विज्ञापन

--------------------
ये है पूरा मामला
कादरगंज गंगाघाट पर 14 जुलाई की सुबह एक जली हुई झोपड़ी से 48 वर्षीय साधु भाई सिंह का शव बरामद हुआ था। वह मूल रूप से नगला डामर के रहने वाले थे। घटना की खबर फैलते ही घाट और आसपास के गांवों के लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के भाई कल्लू सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि भाई सिंह 10 साल पहले साधु बन गए थे। वे पिछले दो सालों से इसी गंगाघाट पर रहकर पूजा-पाठ कर रहे थे। कल्लू सिंह का आरोप है कि कुछ अज्ञात लोगों ने पहले उनके भाई की हत्या की और फिर सबूत मिटाने के लिए झोपड़ी में आग लगा दी। परिवार की तहरीर पर पुलिस ने हत्या की प्राथमिकी दर्ज की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed