{"_id":"6a4fe6222501ea91d906cc62","slug":"municipal-employees-bike-stolen-from-beneath-the-liu-office-kasganj-news-c-175-1-kas1003-150415-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: एलआईयू कार्यालय के नीचे से नगरपालिका कर्मी की बाइक चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: एलआईयू कार्यालय के नीचे से नगरपालिका कर्मी की बाइक चोरी
Thu, 09 Jul 2026 11:49 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Updated Thu, 09 Jul 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। शहर में वाहन चोरों के हौसले बुलंद हैं। सदर कोतवाली क्षेत्र में नगर पालिका परिसर स्थित एलआईयू कार्यालय के नीचे से चोर पालिका कर्मी की बाइक चोरी कर ले गया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित कर्मचारी ने कोतवाली में लिखित तहरीर दी है।
मोहल्ला नवाब गली जाटवान निवासी सुमित कुमार पुत्र स्व. रमेश चंद्र नगर पालिका परिषद कासगंज में परिचारक के पद पर स्थायी कर्मचारी हैं। बुधवार को वह अपने रोजमर्रा के कार्य के सिलसिले में नगरपालिका परिसर आए थे। उन्होंने अपनी बाइक को एलआईयू ऑफिस के नीचे खड़ा कर दिया और काम करने चले गए।
जब वह वापस लौटे तो नकी बाइक गायब थी। जब उन्होंने पास में स्थित एसबीआई बैंक के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली तो उसमें अज्ञात चोर उनकी बाइक को चुराकर ले जाता दिखाई दिया। पीड़ित ने सीसीटीवी फुटेज और लिखित तहरीर के साथ सदर कोतवाली पुलिस से प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है।