फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Mukhtar Ansari son Abbas Ansari said our time is going bad and nothing will happen even in investigation

Mukhtar Ansari Death: माफिया पिता मुख्तार अंसारी की मौत से भी नहीं टूटा बाहुबली अब्बास, बोला- वक्त बदलेगा

Sat, 30 Mar 2024 08:19 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 30 Mar 2024 08:19 PM IST
सार

कासगंज की पचलाना जेल में बंद मुख्तार अंसारी का बेटा अब्बास अंसारी ने कहा कि अभी हमारा वक्त खराब चल रहा है। जांच में भी कुछ नहीं होगा। अधिवक्ता ने जेल में अब्बास से करीब आधा घंटा मुलाकात की।

विज्ञापन
Mukhtar Ansari son Abbas Ansari said our time is going bad and nothing will happen even in investigation
मुख्तार अंसारी (फाइल फोटो), अब्बास अंसारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के कासगंज में जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी का पुत्र बाहुबली अब्बास शनिवार को भी अब्बू के गम में डूबा रहा। उसे इस बात का अफसोस रहा कि उच्च न्यायालय से पेरोल न मिल पाने के कारण वह अब्बू के जनाजे में शामिल नहीं हो पाया। उसे पेरोल न मिलने का अफसोस रातभर सताता रहा। हाई सिक्योरिटी बैरक में वह पूरी रात ढंग से सो भी नहीं पाया। कभी उठता, कभी बैठता तो कभी टहलने लगता।

विज्ञापन


जेल में अब्बास के अधिवक्ता केशव मिश्रा ने दोपहर के समय अब्बास से मुलाकात की। आधा घंटे तक मुलाकात चली। अधिवक्ता केशव मिश्रा ने अमर उजाला से बातचीत में कहा कि अब्बास अब्बू मुख्तार अंसारी की मृत्यु को लेकर सहज नहीं है। उसका कहना है कि यह प्राकृतिक मृत्यु नहीं है। बल्कि यह एक हत्या है जो योजनाबद्ध तरीके से की गई है। 
विज्ञापन


मामले की जांच के सवाल पर भी अब्बास के मन में निराशा थी। उन्होंने कहा कि यह जांच सही नहीं हो सकती। क्योंकि जांच करने वाले ही आरोपों के घेरे में है। अब्बास ने अपने अधिवक्ता से कहा कि अभी हमारा समय खराब है। खुदा जो करेगा वो मंजूर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को भी अब्बास ने रखा रोजा

पिता की मौत से बंदी विधायक अब्बास काफी टूटा है। लेकिन, खुदा पर उसका पूरा भरोसा है। शनिवार को भी अब्बास ने रोजा रखा। कुरान पढ़ी एवं नमाज अता की।

परिवार के लोगों से फोन पर की बात

पचलाना जिला जेल में बंद विधायक अब्बास ने शनिवार को भी परिवार के लोगों से फोन पर बात की। जेल के पीसीओ से अब्बास ने बात की। फफकते हुए उसने परिवार के लोगों को सब्र रखने की सलाह दी। पांच मिनट तक परिवार के लोगों के अधिकृत नंबर पर उसने बातचीत की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed