{"_id":"6a17269a4aecf526450a11de","slug":"minor-abductor-arrested-teenager-recovered-kasganj-news-c-175-1-kas1003-148305-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: नाबालिग को अगवा करने वाला आरोपी गिरफ्तार, किशोरी बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: नाबालिग को अगवा करने वाला आरोपी गिरफ्तार, किशोरी बरामद
विज्ञापन
फोटो05सहावर पुलिस की हिरासत में आरोपी। स्रोत:पुलिस मीडिया सेल
सहावर। थाना पुलिस ने एक नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर अगवा करने के मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए वांछित आरोपी को महाराष्ट्र के मुंबई से गिरफ्तार कर लिया है, साथ ही अपहृत किशोरी को भी सकुशल बरामद कर लिया गया है।
पुलिस के अनुसार, बीती 14 मई को क्षेत्र के एक गांव के निवासी ने थाने में तहरीर दी थी। पीड़ित पिता का आरोप था कि उनकी 16 वर्षीय नाबालिग बेटी को गांव नगला अना निवासी पवन बहला-फुसलाकर अगवा कर ले गया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने तुरंत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की थी।
मामला नाबालिग से जुड़ा होने के कारण पुलिस ने इसे गंभीरता से लिया और लगातार दोनों की तलाश में जुटी रही। 23 मई को सटीक लोकेशन मिलने के बाद सहावर पुलिस की टीम ने मुंबई के डीबी मार्ग थाना क्षेत्र में छापेमारी की। पुलिस ने वहां से आरोपी पवन को दबोच लिया और उसके कब्जे से पीड़िता को छुड़ा लिया।
विज्ञापन
टीम आरोपी और किशोरी को लेकर बुधवार को वापस सहावर लौट आई है। प्रभारी निरीक्षक गोविंद बल्लभ शर्मा ने बताया कि आरोपी पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। संवाद