फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Martyr's dependents get respect in government office

Kasganj News: शहीद के आश्रितों को मिले सरकारी कार्यालय में सम्मान

Sun, 29 Mar 2026 02:36 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Sun, 29 Mar 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
Martyr's dependents get respect in government office
फोटो32कासगंज में जिला सैनिक एवं पुर्नवास कार्यालय के सभागार में  आयोजित बैठक में मौजूद कमांडर
कासगंज। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय पर फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ सभागार में शनिवार की दोपहर सैनिक बंधुओं की मासिक बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान शहीद सैनिक के पत्नियों और उनके अन्य आश्रितों को सरकारी कार्यालय में सम्मान और कार्य में प्राथमिकता देने पर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी न्यायिक मंसूर अहमद अंसारी ने की। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कमांडर जगवीर सिंह ने कहा कि शहीदों की पत्नियाें का सम्मान करना समाज का दायित्व है। सैनिकों के पीछे उनके परिवार, विशेषकर महिलाओं का धैर्य और त्याग ही उनकी सबसे बड़ी ताकत होता है। सरकारी कार्यालय में उनकी शिकायताें को प्राथमिकता के आधार पर सुनकर उनका निस्तारण किया जाए। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के तत्वावधान में लेफ्टिनेंट सत्यप्रकाश राजपूत ने शहीदों की पत्नियों को कैप पहनाकर उन्हें सम्मानित किया गया। उन्होंने मांग की सैनिकों और उनके आश्रितों की प्रार्थना पत्र पर त्वरित सुनवाई कर उनका निस्तारण किया जाए।शासन की ओर से चलाई जा रही योजनाओं को शहीद के परिजन को प्राथमिकता दी जाए। बैठक में कासगंज, एटा और बदायूं जनपद के शहीदों की पत्नियों और परिवार के अन्य सदस्यों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान श्वेता यादव, रत्ना देवी, रश्मि पाल, रामश्री, राममूर्ति, पूनम देवी, नीरज, सुनीता देवी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed