{"_id":"69d698938242db1a660f543d","slug":"married-woman-dies-under-suspicious-circumstances-demand-for-post-mortem-kasganj-news-c-175-1-kas1001-145923-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: विवाहिता की संदिग्ध हालात में हुई मौत, पोस्टमार्टम की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: विवाहिता की संदिग्ध हालात में हुई मौत, पोस्टमार्टम की मांग
विज्ञापन
फोटो 52 पटियाली मृतक विवाहिता अंजली का फाइल फोटो स्रोत: परजिन
पटियाली। नगर के मोहल्ला मिश्राना किला खाई में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पच्चीस वर्षीय अंजली पत्नी मुकेश की बुधवार सुबह तबीयत बिगड़ने पर खून की उल्टियां होने लगीं। परिजन उसे अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
परिजन तत्काल उसे नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने अंजली की गंभीर हालत देखकर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर मायके पक्ष के लोग जनपद मैनपुरी के ग्राम सुल्तानगंज से अस्पताल पहुंचे। उन्होंने मामले को संदिग्ध बताते हुए शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग की। चिकित्सकों ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस को सूचना दी। कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
फोरेंसिक टीम ने अंजली के घर और शव का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजय वीर सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।