फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Married woman burnt under suspicious circumstances

Kasganj News: संदिग्ध परिस्थितियों में झुलसी विवाहिता

Mon, 20 Apr 2026 11:49 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। सोरोंजी के गांव नौरथा में सोमवार को एक विवाहिता संदिग्ध परिस्थितियों में आग से झुलस गई। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया, जहां से उसे आगरा रेफर कर दिया गया। विवाहिता करीब 80 प्रतिशत जल गई है। सूचना पर पहुंचे नायब तहसीलदार ने उसका बयान दर्ज किया।
विज्ञापन


पंजाब के चंडीगढ़ निवासी मुस्कान (20) ने छह महीने पहले सोरोंजी के नौरथा गांव निवासी पप्पू से लव मैरिज की थी। पप्पू चंडीगढ़ में मजदूरी करता था। लव मैरिज के बाद दोनों गांव आकर रहने लगे।
विज्ञापन

पति पप्पू ने बताया कि उसकी पत्नी सोमवार को घर पर खाना बना रही थी। तभी अचानक उसकी साड़ी में आग लग गई। आग की चपेट में आकर वह झुलस गई। परिजन ने विवाहिता को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलने पर सोरोंजी पुलिस मौके पर पहुंच गई। मामले की जानकारी मिलने पर सीओ सदर आंचल चौहान और नायब तहसीलदार सुमित कुमार जिला अस्पताल पहुंच गए।

नायब तहसीलदार ने झुलसी हुई विवाहिता के बयान दर्ज किए हैं। डॉक्टर के मुताबिक, विवाहिता करीब 80 फीसद तक जल गई है। उसकी हालत नाजुक है। विवाहिता को आगरा के लिए रेफर कर दिया गया है। मामले में नायब तहसीलदार सुमित कुमार ने बताया कि विवाहिता के बयान दर्ज किए गए हैं। विवाहिता को उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed