फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Many died due to drowning on Ganga Dussehra

UP: गंगा में स्नान करते किशोर समेत तीन की मौत...एक किशोरी हुई लापता; तलाश में जुटे गोताखोर

Thu, 05 Jun 2025 10:08 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: अरुन पाराशर Updated Thu, 05 Jun 2025 10:08 PM IST
सार

गंगा दशहरा पर गंगा स्नान के दौरान कई श्रद्धालु नदी के गहरे पानी में चले गए। गोताखोरों ने कई लोगों की जान बचाई। लेकिन किशोर समेत लोगों की डूबने से माैत हो गई।

विज्ञापन
Many died due to drowning on Ganga Dussehra
गंगा घाट पर उमड़े श्रद्धालु। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

गंगा दशहरा पर गंगा स्नान के दौरान कई श्रद्धालु गहरे पानी में चले गए और डूब गए। इनमें एक किशोर, एक बालक सहित तीन की मौत हो गई। एक किशोरी लापता है। अन्य श्रद्धालुओं को गोताखोरों ने बचा लिया। बालक, किशोर व लापता किशोरी के घर में चीत्कार मचा हुआ है। कछला गंगाघाट पर लापता किशोरी की तलाश गोताखोरों के द्वारा की जा रही थी।
विज्ञापन


बदायूं जनपद के मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव सगराय निवासी किशोरी नीतू (16) अपनी दादी रामवती व सहेली जगरात्रि के साथ गंगास्नान करने आई थी। गंगा स्नान करते समय नीतू गंगा में डूब गई। गोताखोरों ने किशोरी को तलाश किया, लेकिन वह नहीं मिली। शाम तक गोताखोर उसकी तलाश कर रहे थे। 
विज्ञापन


इसके अलावा लखन (10) पुत्र धर्मवीर निवासी सिढ़पुरा गंगा स्नान करते समय गहरे पानी में डूब गया। उसके परिवार के लोग भी साथ में मौजूद थे। गोताखोरों ने लखन को तलाश किया। जब वह बरामद हुआ तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। वहीं कादरगंज गंगाघाट पर किशोर अंकुश कुमार (12) पुत्र मानपाल सिंह निवासी ग्राम गंगी नगला थाना सिकदंराराऊ जनपद हाथरस गंगा में डूब गया। यह हादसा सुबह 6 बजे के बाद हुआ। अंकुश अपनी मां विनीता देवी के साथ गंगा स्नान करने आया था। गोताखोरों ने अंकुश का शव बरामद कर लिया और उसे पोस्टमार्टम को भेजा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
Trending Videos

वहीं कादरगंज गंगाघाट पर परिवार के साथ स्नान करने गए सुरेश चंद्र (32) निवासी धनसिंहपुर सिढ़पुरा गंगा में गहरे गड्ढे डूब गए। उनकी मौत हो गई। गोताखोरों ने उनका शव बरामद किया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। कछला गंगा घाट पर स्नान करते समय कासगंज के थाना गंजडुंडवारा के गांव छितैरा के रहने वाले गौरव (10) पुत्र दानवीर सुबह करीब दस बजे गंगा स्नान करने के दौरान डूब रहा था। उन्हें गंगा में उद्घोषणा कर रही बोट के नाविक गोताखोर ने कूदकर तुरंत बचा लिया।

वहीं, बदायूं में दातागंज थाना क्षेत्र के बेला डांडी रामगंगा घाट पर सुबह करीब दस बजे दातागंज के वार्ड चार का रहने वाला अमन (18) पुत्र ठाकुरदास अपने दोस्त अखिलेश व रामबाबू के साथ स्नान के लिए पहुंचा। तीनों गहरे पानी में डूबने लगे तो गोताखोर ने उनको बाहर निकाला। तब तक अमन की मौत हो गई।

उधर, बदायूं की तहसील सहसवान क्षेत्र के गांव धापड़ निवासी पूरन का 12 वर्षीय बेटा अन्नू सुबह करीब नौ बजे गांव के ही राजू के साथ गंगा में डूब गया। राजू काे ग्रामीणों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया जबकि अन्नू गंगा की तेज धार में बह गया। उसकी तलाश जारी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed