फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Man's body found hanging from a tree after a dispute with his wife

Kasganj News: पत्नी से विवाद के बाद पेड़ से लटका मिला व्यक्ति का शव

Mon, 25 May 2026 11:43 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Man's body found hanging from a tree after a dispute with his wife
फोटो14सहावर के गांव फरौली में फंदा लगाने से हुई युवक की मौत के बारे में जानकारी करतीं सीओ शाह
सहावर। थाना क्षेत्र के गांव फरौली में सोमवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एक आम के बाग में बुलंदशहर निवासी 45 वर्षीय प्रवीण का शव पेड़ से लटका हुआ मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक पिछले एक महीने से अपने साढ़ू के घर रह रहा था। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा है और पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

प्रवीण मूल रूप से बुलंदशहर जिले के थाना खुर्जा के किलामई का रहने वाला था। पिछले करीब एक महीने से अपनी पत्नी संगीता और दो बेटों दीपांशु (10) व लोकेश (6) के साथ अपने साढ़ू सुबोध पुत्र ओमप्रकाश निवासी ग्राम फरौली के घर पर रह रहा था। प्रवीण ने करीब एक साल पहले खुर्जा (बुलंदशहर) में अपनी दो बीघा जमीन लगभग 20 लाख रुपये में बेची थी।
विज्ञापन

मृतक की पत्नी संगीता ने बताया कि रविवार को उसका अपने पति प्रवीण के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। वहीं दूसरी ओर, ग्रामीणों में चर्चा है कि रविवार को साढ़ू सुबोध और उसकी पत्नी (साली) ने प्रवीण के साथ मारपीट की थी और उसे घर से बाहर निकाल दिया था। कयास लगाए जा रहे हैं कि इसी आपसी कलह से तंग आकर प्रवीण ने यह खौफनाक कदम उठाया। सुबह ग्रामीणों ने शव देखकर पुलिस और परिजन को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर थाना प्रभारी गोविंद बल्लभ शर्मा और फॉरेंसिक टीम तुरंत मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। थाना प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और परिजन की ओर से तहरीर मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की जांच हर पहलू को ध्यान में रखकर कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed