फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Manpal Singh handed over his political legacy to his nephew.

Kasganj News: मानपाल सिंह ने भतीजे को सौंपी राजनैतिक विरासत

Mon, 05 Oct 2026 11:08 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
Manpal Singh handed over his political legacy to his nephew.
फोटो 23 - कासगंज में पूर्व मंत्री मानपाल सिंह के साथ बैठे राजनैतिक वारिस अशोक कुमार। स्रोत : सं
कासगंज। जिले की राजनीति के कद्दावर नेता पूर्व मंत्री मानपाल सिंह ने अपने भतीजे अशोक कुमार को अपना राजनैतिक वारिस घोषित किया है। पूर्व मंत्री ने इस संबंध में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को पत्र प्रेषित कर जानकारी दी है और सदर विधाान सभा सीट दावेदारी जताई है।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री मानपाल सिंह की उम्र करीब 90 वर्ष है और वह राजनीति अभी भी सक्रिय हैं। सपा के राष्ट्रीय के अध्यक्ष ने उन्हें विधान सभा 2027 के चुनाव के लिए बदायूं जिले का प्रभारी बनाया है। वह प्रदेश की कांग्रेस सरकार और सपा सरकार में चार मंत्री रह चुके हैं और छह बार वह विधायक चुने गए हैं।
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर भी अपनी सेवाएं दी हैं। पूर्व मंत्री की कोई संतान नहीं है। ऐसी स्थिति में उन्होंने अपने भतीजे अशोक कुमार को राजनैतिक वारिस घोषित किया है और सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष से अशोक को सहयोग करने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अशोक पूर्व में जिला पंचायत सदस्य रह चुके हैं और शैक्षणिक संस्थानों का कार्य भी देख रहे हैं। पूर्व मंत्री के राजनैतिक उत्तराधिकारी घोषित करने के फैसले को लेकर राजनीति हल्कों में चर्चाएं तेज हैं। पूर्व मंत्री मानपाल सिंह ने कहा कि वह समाजवादी पार्टी के साथ हैं। आगामी चुनावों के लिए वह पूरी मेहनत के साथ पार्टी के लिए कार्य करेंगे। पार्टी जिसे भी टिकट देगी उसका समर्थन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed