फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Man drowns in Hazara canal while fishing, dies

Kasganj News: मछली पकड़ते समय हजारा नहर में डूबा व्यक्ति, माैत

Wed, 03 Jun 2026 11:39 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Man drowns in Hazara canal while fishing, dies
फोटो 28 - कासगंज के हजारा नहर में स्टीमर से किशोर की तलाश करती पीएसी फ्लड यूनिट। स्रोत​ : संवाद
कासगंज। कोतवाली क्षेत्र के नदरई स्थित हजारा नहर में बुधवार दोपहर रेलवे पुल के पास मछली पकड़ते समय एक अज्ञात की नहर में डूबने से मौत हो गई। पीएसी की फ्लड यूनिट ने शव को बरामद कर लिया है। वहीं दूसरी ओर, इसी नहर में तीन दिन पहले नहाते समय डूबे एक किशोर का अभी तक कोई सुराग नहीं लग सका है।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर करीब 12 बजे जब नदरई हजारा में रेलवे पुल के पास लगभग 30 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति मछली पकड़ रहा था। इसी दौरान वह पानी में गिर गया। युवक को डूबता देख मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस और पीएसी की फ्लड यूनिट को दी। सूचना मिलते ही नदरई चौकी पुलिस और फ्लड यूनिट के जवान रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए मौके पर पहुंच गए। प्रयासों के बाद फ्लड यूनिट ने युवक को नहर से बाहर निकाला और तुरंत जिला अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी प्रवेश राणा ने बताया कि मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। पहचान के लिए उसकी शारीरिक बनावट और कपड़ों का ब्योरा जारी किया गया है। मृतक युवक ने काली टी-शर्ट और आसमानी जींस पहन रखी थी। उसके दाहिने हाथ में एक कड़ा है और सीधे हाथ पर सूर्या और बाएं हाथ पर बबलू राजपूत गुदा हुआ है।

----------------------

तीसरे दिन भी नहीं मिला कोई सुराग
ततारपुर कॉलोनी-1200 निवासी आरिस (16) पुत्र रफत सोमवार की दोपहर करीब 3 बजे नहाते समय अचानक गहरे पानी में चला गया और लापता हो गया। बुधवार को तीसरे दिन भी स्थानीय गोताखोर और पीएसी की फ्लड यूनिट लगातार रेस्क्यू अभियान चलाकर उसकी तलाश में जुटी रही, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। किशोर के भाई आमिर सहित पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि किशोर की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है।
---------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed