{"_id":"6a494be261e307dc900999d9","slug":"maize-and-pearl-millet-will-not-be-available-in-the-ration-distribution-begins-on-july-6-kasganj-news-c-175-1-sagr1032-150166-2026-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: राशन में नहीं मिलेगा मक्का-बाजरा, 6 जुलाई से शुरू होगा वितरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: राशन में नहीं मिलेगा मक्का-बाजरा, 6 जुलाई से शुरू होगा वितरण
Sat, 04 Jul 2026 11:37 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Updated Sat, 04 Jul 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
फोटो 03 कासगंज फोटो राशन की दुकान। स्रोत:स्ंवाद
कासगंज। जुलाई माह के राशन वितरण की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिले में 6 से 20 जुलाई तक सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के तहत खाद्यान्न का वितरण किया जाएगा। इस बार वितरण व्यवस्था में बदलाव करते हुए मक्का और बाजरा को राशन से बाहर रखा गया है। कार्डधारकों को केवल गेहूं और चावल का ही वितरण किया जाएगा।
खाद्य एवं रसद विभाग के अनुसार अंत्योदय अन्न योजना के प्रत्येक कार्ड पर 21 किलो गेहूं और 14 किलो चावल दिया जाएगा। वहीं पात्र गृहस्थी योजना के कार्डधारकों को प्रति यूनिट तीन किलो गेहूं और दो किलो चावल उपलब्ध कराया जाएगा।
विभागीय अधिकारियों ने बताया कि सभी उचित दर विक्रेताओं को निर्धारित तिथियों के भीतर पारदर्शी तरीके से राशन वितरण के निर्देश दिए गए हैं। वितरण के दौरान इलेक्ट्रॉनिक पॉइंट ऑफ सेल (ई-पॉस) मशीन के माध्यम से पात्र लाभार्थियों का सत्यापन किया जाएगा।
विज्ञापन
जिला पूर्ति अधिकारी अरुण कुमार ने सभी कार्डधारकों से निर्धारित तिथि के भीतर अपने उचित दर विक्रेता से राशन प्राप्त करने की अपील की है। यदि किसी लाभार्थी को वितरण में कोई समस्या आती है तो वह संबंधित पूर्ति निरीक्षक अथवा जिला पूर्ति कार्यालय में शिकायत दर्ज करा सकता है। इस बार राशन में मक्का और बाजरा शामिल नहीं किए गए हैं, इसलिए लाभार्थियों को केवल गेहूं और चावल ही उपलब्ध कराया जाएगा।
सस्ती दर पर मिलेगी तीन किलो चीनी
कासगंज। जुलाई माह के राशन वितरण के साथ अंत्योदय कार्डधारकों को सस्ती दर पर तीन किलो चीनी भी उपलब्ध कराई जाएगी। प्रत्येक अंत्योदय कार्डधारक को तीन किलो चीनी के लिए कुल 54 रुपये का भुगतान करना होगा। खाद्य एवं रसद विभाग ने उचित दर विक्रेताओं को निर्धारित मूल्य पर चीनी का वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।