{"_id":"681627bfe756deeca80ecd6b","slug":"mafia-atiq-henchman-asad-kalia-shift-from-prayagraj-to-kasganj-jail-2025-05-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: माफिया अतीक का गुर्गा असाद कालिया...बदली गई कुख्यात की जेल, कासगंज में हाई सिक्योरिटी बैरक में रखा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: माफिया अतीक का गुर्गा असाद कालिया...बदली गई कुख्यात की जेल, कासगंज में हाई सिक्योरिटी बैरक में रखा गया
Sat, 03 May 2025 07:57 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Published by: अरुन पाराशर
Updated Sat, 03 May 2025 07:57 PM IST
सार
प्रयागराज की नैनी जेल से असाद कालिया को कासगंज की जिला जेल में शिफ्ट किया गया है। उस पर गंभीर अपराधों के कई मामले दर्ज हैं। जेल में उसे हाई सिक्योरिटी बैरक में रखा गया है।
विज्ञापन
कासगंज जिला जेल।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
माफिया अतीक अहमद का गुर्गा असाद कालिया को प्रयागराज के नैनी जिला कारागार से कासगंज की पचलाना जिला जेल में शुक्रवार की देर शाम शिफ्ट किया गया है। उसे यहां हाई सिक्योरिटी बैरक में रखा गया है। उस पर कई मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
जिला कारागार प्रशासन को शुक्रवार को प्रयागराज की नैनी जेल से असाद कालिया को शिफ्ट करने की सूचना मिली। जिला कारागार प्रशासन ने हाई सिक्योरिटी बैरक में असाद को रखने की तैयारी कर ली। कड़ी सुरक्षा में नैनी जेल से असाद कालिया को शुक्रवार की देर रात करीब 9:30 बजे जिला जेल लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
जेल प्रशासन ने उसे नियमानुसार जेल में एंट्री कर हाई सिक्योरिटी बैरक में शिफ्ट किया। असाद पर विभिन्न थानों पर हत्या का प्रयास, रंगदारी, अवैध खनन, सरकारी कार्य में बाधा सहित कुल आठ मामले दर्ज हैं। इनमें प्रयागराज के चर्चित उमेश पाल हत्याकांड के बाद वह माफिया अतीक के बेटे असद के संपर्क में था।
माफिया अतीक के गुर्गे के रूप में उसकी पहचान थी। करेली के प्राॅपर्टी डीलर जीशान उर्फ जानू पर जानलेवा हमले के मामले में वह अतीक व उनके बेटे अली के साथ नामजद हुआ था। इस मामले के बाद से वह फरारी काट रहा था। उस पर 50 हजार रुपये का इनाम भी घोषित हुआ। 2023 में उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। जेल अधीक्षक विजय विक्रम सिंह ने बताया कि नैनी जेल से असाद कालिया को प्रशासनिक आदेश पर जिला कारागार में शिफ्ट किया गया है। उसे हाई सिक्योरिटी बैरक में रखा गया है।