{"_id":"67fa8f2faa82ffd49d0e1b10","slug":"made-video-of-girl-in-front-of-her-fianc-and-then-harassed-her-2025-04-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: मंगेतर के सामने सामूहिक दुष्कर्म...हजारा नहर घूमने आए थे, युवती का बनाया वीडियो; फिर तार-तार कर दी आबरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मंगेतर के सामने सामूहिक दुष्कर्म...हजारा नहर घूमने आए थे, युवती का बनाया वीडियो; फिर तार-तार कर दी आबरू
Sat, 12 Apr 2025 09:37 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Published by: अरुन पाराशर
Updated Sat, 12 Apr 2025 09:37 PM IST
सार
कासगंज में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मंगेतर के साथ घूमने आई युवती से सामूहिक दुष्कर्म किया गया। आरोपियों ने उसका वीडियो भी बनाया। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
क्षेत्र के हजारा नहर पर मंगेतर के साथ घूमने आई एक युवती से कुछ लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों ने युवती व उसके मंगेतर का वीडियो भी बना लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। अभी मामला दर्ज नहीं हुआ है।
विज्ञापन
मामला तीन दिन पहले का है। युवती अपने मंगेतर के साथ हजारा नहर पर घूमने आई थी। इसी दौरान उन्हें अकेला पाकर कुछ लोगों ने पहले उनका आपत्तिजनक वीडियो बनाया, फिर उसे वायरल करने की धमकी देकर युवती से सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।
बाद में युवती ने 1098 हेल्पलाइन नंबर का कॉल पर मामले की जानकारी दी। इसके बाद कोतवाली पुलिस को हेल्पलाइन से निर्देश दिए गए। हेल्प लाइन से निर्देश मिलते ही कोतवाली पुलिस हरकत में आ गई। सीओ आंचल चौहान, कोेतवाली पुलिस, एसओजी टीम, सर्विलांस टीम युवती के घर पहुंची।
ये भी पढ़ें-Karni Sena Protest: छावनी बना सांसद आवास...सपा नेताओं के उड़े रहे होश, करणी सेना के प्रदर्शन पर ये बोले सुमन
ये भी पढ़ें-Karni Sena Protest: छावनी बना सांसद आवास...सपा नेताओं के उड़े रहे होश, करणी सेना के प्रदर्शन पर ये बोले सुमन
साथ ही वारदात स्थल पहुंचकर निरीक्षण किया। युवती की निशानदेही पर कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। एसपी अंकिता शर्मा ने बताया कि युवती से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। मामले की जांच की जा रही है।