{"_id":"6a62534712cd3edb0d0079dc","slug":"locks-of-four-houses-broken-in-a-single-night-150-lakh-rupees-in-cash-and-jewelry-stolen-kasganj-news-c-175-1-agr1054-151061-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: एक ही रात में चार घरों के ताले तोड़े, 1.50 लाख नकदी और आभूषण चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: एक ही रात में चार घरों के ताले तोड़े, 1.50 लाख नकदी और आभूषण चोरी
विज्ञापन
फोटो03ढोलना के गांव इखौना में चार मकानों में हुई चोरी के बारे में जानकारी करती पुलिस । संवाद
ढोलना। थाना क्षेत्र के गांव इखौना में बुधवार रात बेखौफ चोरों ने एक साथ चार घरों को अपना निशाना बनाया। ताले तोड़कर घुसे चोर करीब डेढ़ लाख रुपये की नकदी और लाखों के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए। बृहस्पतिवार की सुबह जब ग्रामीणों को चोरी का पता चला, तो पूरे गांव में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पर ढोलना पुलिस और डॉग स्क्वॉड की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
गांव इखौना निवासी महेंद्र पुत्र सुल्तान घर पर ही परचून की दुकान चलाते हैं। बीती रात चोरों ने उनकी दुकान का ताला तोड़ दिया। बृहस्पतिवार सुबह जब परिजन जागे, तो घर का सामान बिखरा पड़ा मिला। महेंद्र का आरोप है कि चोर दुकान से 1.50 लाख रुपये नकद और सोने-चांदी के कीमती जेवर चुरा ले गए।
उनके मकान के पास में ही तीन सगे भाइयों सर्वेश, मनवीर और अमर सिंह पुत्रगण फौजदार के अलग-अलग मकान हैं। तीनों भाई अपने परिवार के साथ पंजाब में मजदूरी करते हैं। चोरों ने उनके तीनों बंद मकानों के भी ताले चटका दिए। उनकी मां फूलश्री घर से दूर घेर में सो रही थीं।
विज्ञापन
सुबह जब वह घर पहुंचीं, तब चोरी का पता चला। फूलश्री के अनुसार, सर्वेश के घर से जेवर चोरी हुए हैं, जबकि मनवीर और अमर सिंह के घर से कितना सामान गया है, इसका आकलन परिजन के आने के बाद होगा। सूचना मिलते ही तीनों भाई पंजाब से गांव के लिए रवाना हो गए हैं।
डॉग स्क्वॉड ने जुटाए साक्ष्य, ग्रामीणों में दहशत
एक ही रात में चार घरों में हुई दुस्साहसिक चोरी की खबर फैलते ही घटनास्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची ढोलना पुलिस ने स्थिति संभाली, जबकि डॉग स्क्वॉड की टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। मामले में सदर सीओ आंचल चौहान ने बताया कि पुलिस सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच कर रही है। पीड़ितों की ओर से तहरीर मिलते ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी।