{"_id":"6a6252f48d6bed30a9003d1a","slug":"licenses-of-three-agricultural-shops-suspended-for-failure-to-display-stock-and-rate-boards-kasganj-news-c-175-1-kas1001-151096-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: स्टॉक व रेट बोर्ड न मिलने पर तीन कृषि दुकानों के लाइसेंस निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: स्टॉक व रेट बोर्ड न मिलने पर तीन कृषि दुकानों के लाइसेंस निलंबित
विज्ञापन
मोहनपुरा। सोरों रोड स्थित कृषि उर्वरक विक्रेताओं के यहां निर्धारित स्टॉक और रेट बोर्ड न मिलने पर कार्रवाई की गई। बृहस्पतिवार को जिला कृषि अधिकारी सतीश कुमार ने सघन निरीक्षण के दौरान अनियमितता पाए जाने पर गोरहा के शौर्य राजपूत कृषि सेवा केंद्र और अमर खाद भंडार एवं राधे राधे बीज भंडार सहावर रोड सोरोंजी के लाइसेंस निलंबित किए।
उन्होंने सभी संबंधी उर्वरक विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संतोषजनक स्पष्टीकरण प्राप्त न होने की दशा में कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही जिले के सभी विक्रेताओं को अपने प्रतिष्ठानों पर स्टॉक एवं रेट बोर्ड अनिवार्य रूप से लगाने के निर्देश दिए हैं।