फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Landlord rapes girl, arrested

Kasganj News: मकान मालिक ने बच्ची से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

Mon, 23 Feb 2026 11:56 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Mon, 23 Feb 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। सदर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में सोमवार शाम मकान मालिक ने महिला किराएदार की पांच वर्षीय बेटी से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी ने मासूम को अपने कमरे में झाड़ू लगाने के बहाने ऊपर की मंजिल पर बुलाया था। पीड़ित मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी मकान मालिक को गिरफ्तार कर लिया और बच्ची को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा। पीड़ित मां ने सदर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि वह एक मोहल्ले में परिवार के साथ किराए के मकान में रहती है। सोमवार शाम को वह किसी काम से घर से बाहर गई थीं। इस दौरान आरोपी मकान मालिक ने उनकी पांच साल की बेटी को पहली मंजिल पर बने अपने कमरे में झाड़ू लगाने और बदले रुपये देने का लालच देकर बुलाया। आरोप है कि मकान मालिक उनकी बेटी को हाथ पकड़कर ऊपर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। दुष्कर्म की घटना के बाद मासूम लहूलुहान हो गई।मां के घर वापस लौटने पर मासूम ने आपबीती बताई। यह सुनकर महिला के होश उड़ गए। महिला तत्काल अपनी बेटी को लेकर सदर कोतवाली पहुंची और घटना की शिकायत की। सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार, सीओ सदर आंचल चौहान घटनास्थल पर पहुंचे और आसपास के लोगों और परिजन से पूछताछ की।फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए। पुलिस ने मासूम को मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा। अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार ने बताया कि मासूम के साथ मकान मालिक ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। मां की शिकायत पर कार्रवाई की जा रही है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed