फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   kasjang news home collapse

Kasganj News: रेलवे के तालाब के पानी से मकान की नींव धंसी

Wed, 06 May 2026 02:44 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
kasjang news home collapse
फोटो12नगरिया में घर के पास पानी भरा जाने से मकान की दीवार । संवाद
सोरोंजी। मानपुर नगरिया रेलवे स्टेशन के समीप स्थित यादव नगर में मंगलवार को रेलवे के तालाब के किनारे बना एक मकान पानी के कारण अचानक भरभरा कर ढह गया। दीवारें दरकती देख परिवार के लोग घर के बाहर निकल आए। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


मकान स्वामी चंद्रपाल ने बताया कि शाम करीब 4:40 बजे रोजमर्रा की तरह परिवार अपने काम में व्यस्त था, तभी अचानक मकान की नींव धंसने लगी और देखते ही देखते मकान ढह गया। गनीमत यह रही कि किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है, लेकिन काफी आर्थिक नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों का कहना है कि रेलवे के तालाब में काफी समय से पानी भरा हुआ था। जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण पानी मकान की नींव तक पहुंच गया, जिससे मिट्टी खिसक गई और मकान गिर गया। आरोप है कि प्रधान की लापरवाही और अनदेखी के कारण तालाब की स्थिति खराब बनी हुई है। मकान ढहने से पीड़ित चंद्रपाल और उनका परिवार अब खुले आसमान के नीचे आ गया है। उनका सारा घरेलू सामान मलबे में दब गया है। पीड़ित परिवार ने जिला प्रशासन से इस मामले का तत्काल संज्ञान लेकर उचित आर्थिक मुआवजा देने। वहीं लापरवाही बरतने वाले जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article