फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   kasganj news train late

Kasganj News: कोहरे के चलते चार एक्सप्रेस व दो पैसेंजर ट्रेने हुई लेट

Wed, 24 Dec 2025 12:29 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 24 Dec 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
kasganj news train late
फोटो01कासगंज में ट्रेन के इंतजार में खड़े यात्री ।संवाद
कासगंज। घने कोहरे का असर लगातार लंंबी दूरी की ट्रेनों पर पड़ रहा है। कोहरा के चलते छपरा-मथुरा-छपरा एक्सप्रेस ट्रेन सबसे अधिक साढ़े 5 घंटा और अहमदाबाद-लखनऊ, उदयपुर-कामाख्या 2 घंटे लेट हुईं। इसके साथ तीन अन्य ट्रेनें भी जंक्शन पर विलंब से पहुंची। ट्रेनों के लेट होने से कड़ाके की ठंड में लोग परेशान रहे।
विज्ञापन

एक सप्ताह से लगातार कोहरा पड़ रहा है। कोहरे में दृश्यता कम होने से वाहनों की गति भी धीमी हो गई। कोहरा का सबसे अधिक असर छपरा-मथुरा-छपरा एक्सप्रेस ट्रेन पर पड़ा। यह ट्रेन छपरा से रवाना होने के बाद 5 घंटा देरी से रात 12 बजे कासगंज जंक्शन पर पहुंची। मथुरा पर पहुंचने के बाद वापसी में यह ट्रेन रात 1: 15 मिनट की जगह सुबह 6:48 बजे जंक्शन पर पहुंची। वहीं, अहमदाबाद-लखनऊ एक्सप्रेस 3:43 की जगह सुबह 6:03 बजे 2 घंटा 20 मिनट देरी से पहुंची। उदयपुर-कामाख्या सुबह 5:55 बजे की जगह सुबह 7:57 बजे 2 घंटा विलंब से पहुंची। रामनगर-आगरा फोर्ट एक्सप्रेस ट्रेन तड़के 2:20 बजे के स्थान पर 2:55 बजे पहुंची। भरतपुर से कासगंज आने वाली पैसेंजर ट्रेन सुबह 1:50 के स्थान पर 11:07 बजे 30 मिनट देरी से पहुंची। वहीं, बरेली सिटी-कासगंज पैसेंजर ट्रेन 10:40 बजे की जगह 40 मिनट देरी से 11:38 बजे पहुंची। ट्रेनों के लेट होने से यात्रियों को ठंड में परेशानी झेलनी पड़ी। यात्री सुमंत उपाध्याय और रमेश चंद्र ने बताया कि छपरा-मथुरा एक्सप्रेस ट्रेन में सवार होकर लखनऊ से कासगंज लौट रहे थे। ट्रेन के लेट होने से रात के समय ठंड में उन्हें काफी दिक्कतें हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed