फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   kasganj news special train

Kasganj News: टनकपुर-नांदेड साप्ताहिक एक्सप्रेस का आज होगा शुभारंभ, चलेगी उद्घाटन विशेष ट्रेन

Mon, 06 Jul 2026 02:28 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
कासगंज। रेलवे प्रशासन टनकपुर और नांदेड के बीच नई साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन शुरू करने जा रहा है। शुभारंभ 6 जुलाई को ट्रेन संख्या 05012 टनकपुर-नांदेड उद्घाटन स्पेशल ट्रेन के संचालन से होगा। इसके बाद ट्रेन संख्या 17631-32 नांदेड-टनकपुर-नांदेड साप्ताहिक एक्सप्रेस का नियमित संचालन नांदेड से 12 जुलाई और टनकपुर से 14 जुलाई से शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

रेलवे ने टनकपुर-नांदेड़ स्पेशल ट्रेन चलाने की तैयारी की है। स्पेशल ट्रेन टनकपुर से 6 जुलाई को सुबह 10:45 बजे टनकपुर से रवाना होकर पीलीभीत, इज्जतनगर, बरेली, बदायूं और दोपहर 3:40 बजे कासगंज पहुंचेगी। इसके बाद मथुरा, आगरा कैंट, धौलपुर, ग्वालियर, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, बीना, रानी कमलापति, इटारसी, खंडवा, अकोला, हिंगोली, पूर्णा होते हुए दूसरे दिन शाम 6 बजे नांदेड पहुंचेगी। इस ट्रेन में 19 कोच लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

इस ट्रेन के नियमित संचालन के लिए ट्रेन संख्या 17631 नांदेड-टनकपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस प्रत्येक रविवार रात 11:40 बजे नांदेड से रवाना होकर तीसरे दिन सुबह 12:40 बजे कासगंज और सुबह 5:55 बजे टनकपुर पहुंचेगी। वहीं 17632 टनकपुर-नांदेड साप्ताहिक एक्सप्रेस प्रत्येक मंगलवार सुबह 9 बजे टनकपुर से छूटने के बाद दोपहर 1:25 बजे कासगंज पहुंचेगी और अगले दिन शाम 4:30 बजे नांदेड पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इज्जतनगर मंडल के पीआरओ सफदर हुसैन ने बताया कि नई ट्रेन के संचालन से उत्तराखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के बीच सीधा रेल संपर्क स्थापित होगा। कासगंज, बदायूं, बरेली, पीलीभीत और आसपास के जिलों के यात्रियों को धार्मिक, व्यापारिक, शैक्षिक और पर्यटन यात्रा के लिए बड़ी सुविधा मिलेगी। रेलवे प्रशासन का मानना है कि इस नई साप्ताहिक रेल सेवा से लंबी दूरी के यात्रियों का सफर अधिक सुगम और सुविधाजनक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed