{"_id":"69419df26ee397b03200baf8","slug":"kasganj-news-sir-survay-kasganj-news-c-175-1-kas1001-140897-2025-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: मतदाता सूची की शुद्धता एवं पारदर्शिता सर्वोपरि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: मतदाता सूची की शुद्धता एवं पारदर्शिता सर्वोपरि
विज्ञापन
फोटो13कासगंज में एसआईआर बूथ का निरीक्षण करतीं मंडलायुक्त संगीता सिंह। स्रोत:विभाग
कासगंज। अलीगढ़ मंडल की आयुक्त और मतदाता रोल पर्यवेक्षक संगीता सिंह ने मतदाता प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य का ढोलना क्षेत्र के मतदान स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मौके पर उपलब्ध अभिलेखों की गहन समीक्षा की। स्थानीय मतदाताओं से संवाद कर एसआईआर की प्रगति और धरातल स्थिति की जानकारी प्राप्त की।
आयुक्त ने बताया कि एसआईआर का उद्देश्य मतदाता सूची को शुद्ध, अद्यतन और पूर्णतः पारदर्शी बनाना है। इससे प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित रूप से दर्ज हो सके। उन्होंने कहा कि ग्राम क्षेत्र में ऐसे युवक-युवतियां जो 1 जनवरी 2026 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहे हैं, वे फार्म-6 भरकर अपना नाम मतदाता सूची में अवश्य दर्ज कराएं। उन्होंने कहा कि किसी मतदाता का नाम दो अलग-अलग निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची में दर्ज है, तो उसे उसी निर्वाचन क्षेत्र में नाम बनाए रखने के लिए गणना प्रपत्र भरना चाहिए, जहां वह वास्तव में निवास करता है। उन्होंने कहा कि 26 दिसंबर को अस्थायी मतदाता सूची का तैयार कर दिखाई जाएगी, यह किसी मतदाता को अपने नाम के संबंध में कोई आपत्ति है तो वह अपना दावा प्रस्तुत कर सकता है। उन्होंने अपील की कि जिन लोगों ने अब तक एसआईआर फॉर्म नहीं भरा है, वे शीघ्र अपने संबंधित बीएलओ अथवा बीएलए से संपर्क कर आवश्यक फॉर्म भरकर जमा कर दें।
मतदान केंद्र वाहिदपुर माफी में बने मदतेय स्थल 190 एवं 191 की बीएलओ आकांक्षा रस्तोगी ने बताया कि बूथ पर 1005 मतदाता हैं। 870 का डिजिटाइजेशन हो गया है। 133 एएसडी मतदाता चिह्नित किए गए हैं। बूथ संख्या 191 के बीएलओ योगेश कुमार ने बताया कि बूथ पर 857 मतदाता पंजीकृत है। 644 का डिजिटाइजेशन हो गया है। 43 मतदाता एएसडी चिह्नित किए गए हैं। इस दौरान बीएलए भगवती, महेश, जीशान, कालीचरण से भी मंडल आयुक्त ने एसआईआर गणना प्रपत्रों को भरे जाने, मृतक एवं शिफ्टेड मतदाताओं, विदेश में रहने वाले मतदाताओं के बारे में जानकारी ली। बूथ संख्या 306 की बीएलओ पूजा यादव ने बताया कि 1268 मतदाताओं के सापेक्ष 864 गणना प्रपत्र प्राप्त हो चुके हैं। लगभग 400 मतदाता शिफ्टेड चिह्नित हुए हैं। आयुक्त ने सभी शिफ्टेड मतदाताओं का रि-वैरिफिकेशन करने के निर्देश दिए जिससे कोई भी मतदाता का नाम मतदाता सूची में सम्मिलित होने से रह न जाए। एडीएम दिग्विजय ने बताया कि शिफ्टेड मतदाताओं के नाम सम्मिलित कराने के लिए मुनादी कराते हुए हरसम्भव प्रयास किए गए हैं। इस दौरान अपर आयुक्त प्रशासन अरुण कुमार, संयुक्त विकास आयुक्त मंशाराम यादव, एसडीएम सदर संजीव कुमार आदि मौजूद रहे।