{"_id":"6ae62ab143fe17af900768e1","slug":"kasganj-news-science-model-kasganj-news-c-175-1-sagr1032-156490-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: विधिक साक्षरता शिविर में विद्यार्थी दिखाएंगे विज्ञान मॉडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: विधिक साक्षरता शिविर में विद्यार्थी दिखाएंगे विज्ञान मॉडल
विज्ञापन
कासगंज। बारह पत्थर मैदान में एक नवंबर को आयोजित होने वाले वृहद विधिक साक्षरता शिविर में जिले के पांच इंटर कॉलेजों के विद्यार्थी अपने विज्ञान मॉडल प्रदर्शित करेंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक रजनेश कुमार ने संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को इसके निर्देश दिए हैं।
जिला विद्यालय निरीक्षक के अनुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर शिविर का आयोजन सुबह 9:30 बजे किया जाएगा। इसमें श्री गणेश इंटर कॉलेज, श्री सूरज प्रसाद डागा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, आजाद गांधी इंटर कॉलेज, बीएवी इंटर कॉलेज एवं सुमंत कुमार माहेश्वरी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्यों से विद्यार्थियों के तीन-तीन सर्वश्रेष्ठ विज्ञान मॉडल चयनित कर प्रदर्शित कराने को कहा है। सभी विद्यालयों को विद्यार्थियों सहित समय से पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। संवाद