फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   kasganj news scholarship gunjan

Kasganj News: एनएमएमएस में 109 विद्यार्थियों का चयन

Mon, 02 Mar 2026 12:29 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
कासगंज। भारत सरकार की ओर से संचालित राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा (एनएमएमएस) सत्र 2026-27का परिणाम घोषित कर दिया गया है। इस परीक्षा में जिले के लिए गौरव पूर्ण उपलब्धि प्राप्त हुई है। 109 विद्यार्थियों का चयन हुआ है।
विज्ञापन

छात्रा गुंजन ने प्रथम, जितेंद्र ने द्वितीय एवं रोहिताश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है। जिले से परिषदीय स्कूलों में शिक्षारत 945 छात्र परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

जिले से 111 छात्रों को योजना का लाभ देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। इसके सापेक्ष 109 छात्र सफल हुए हैं। दो सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित थीं, जिनमें किसी परीक्षार्थी ने भाग नहीं लिया। पिछले वर्ष जिले के 100 छात्रों ने सफलता प्राप्त की थी। एसआरजी योगेश कुमार कुशवाहा ने बताया कि इस परीक्षा के लिए विद्यालयों में विशेष कक्षाएं, अभ्यास प्रश्नपत्र और मार्गदर्शन सत्र आयोजित किए गए, जिससे विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता पाने में मदद मिली। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह चयनित विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों और शिक्षकों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की लगन, शिक्षकों की मेहनत और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। चयनित विद्यार्थियों को कक्षा 9 से 12 तक प्रतिवर्ष निर्धारित छात्रवृत्ति राशि प्रदान की जाएगी। इसके साथ ही सभी छात्रों को निर्देशित किया गया है कि वे समय से अपने अभिलेखों का सत्यापन कर छात्रवृत्ति पोर्टल पर विवरण अद्यतन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed