{"_id":"6afc99650974c3d2af05979a","slug":"fines-totaling-rs-260-lakh-imposed-on-those-violating-traffic-rules-kasganj-news-c-175-1-kas1009-157300-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: यातायात नियम तोड़ने वालों पर लगाया 2.60 लाख रुपये का जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: यातायात नियम तोड़ने वालों पर लगाया 2.60 लाख रुपये का जुर्माना
विज्ञापन
कासगंज। यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। यातायात माह नवंबर-2026 के तहत चलाए जा रहे विशेष चेकिंग अभियान में पुलिस ने नशे की हालत में वाहन चलाने वाले तीन चालकों समेत कुल 132 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान 2 लाख 60 हजार 500 रुपये का जुर्माना लगाया है।
सीओ यातायात रजनीश उपाध्याय के निर्देशन में चलाए गए अभियान में यातायात प्रभारी लक्ष्मण सिंह शहर के कासगंज सोरोंजी मार्ग, बिलराम गेट चौराहा, मालगोदाम चौराहा, बस स्टैंड, नदरई तिराहा, बाईपास मार्ग पर वाहनों की चेकिंग की। चेकिंग के दौरान तीन वाहन चालक नशे की हालत में वाहन चलाते मिले।
कार्रवाई में कुल 132 वाहन चालकों के चालान किए और उन पर 2,60,500 रुपये का ऑनलाइन जुर्माना लगाया गया। यातायात प्रभारी लक्ष्मण सिंह ने वाहन चालकों को पंपलेट बांटकर भी जागरूक किया।