फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   kasganj news rain patients

Kasganj News: बदलते मौसम में बिगड़ी सेहत, दो दिन में अस्पताल पहुंचे 3719 मरीज

Wed, 26 Aug 2026 12:31 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
kasganj news rain patients
फोटो 22 कासगंज के जिला अस्पताल में लगी मरीजों की कतार। स्रोत: संवाद
कासगंज। मौसम में हो रहे लगातार उतार-चढ़ाव का असर लोगों की सेहत पर साफ दिखाई दे रहा है। पिछले दो दिनों में कासगंज जिला अस्पताल की ओपीडी (आउट पेशेंट डिपार्टमेंट) में मरीजों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। इस अवधि में कुल 3719 मरीज अस्पताल पहुंचे, जिनमें से 803 बुखार से पीड़ित थे और 668 सांस संबंधी समस्याओं से ग्रसित पाए गए। मरीजों की इस बड़ी संख्या के कारण अस्पताल की ओपीडी में काफी भीड़ देखी गई।
विज्ञापन

आंकड़ों के अनुसार, सोमवार को जिला अस्पताल में 1845 मरीजों ने उपचार के लिए परामर्श लिया। इनमें 410 मरीज बुखार से पीड़ित थे, जबकि 322 मरीज सांस संबंधी दिक्कतों के कारण अस्पताल पहुंचे। मंगलवार को यह संख्या और बढ़ी, जब कुल 1874 मरीजों ने ओपीडी में चिकित्सकों से सलाह ली। इनमें 393 मरीज बुखार से और 346 मरीज सांस की समस्या से प्रभावित पाए गए। इन दो दिनों में कुल 24 मरीजों को अस्पताल में भर्ती करने की आवश्यकता पड़ी।
विज्ञापन

चिकित्सकों के अनुसार, मौसम में लगातार हो रहे बदलाव के कारण वायरल संक्रमण, सर्दी-जुकाम, बुखार और सांस संबंधी बीमारियों के मामलों में वृद्धि देखी जा रही है। सुबह और शाम के समय तापमान में गिरावट और दिन में अपेक्षाकृत गर्मी, दोनों का स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। विशेष रूप से बच्चों और बुजुर्गों में मौसम परिवर्तन का असर अधिक स्पष्ट रूप से देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
मौसम में लगातार उतार चढ़ाव की वजह से बीमारियों का प्रकोप बढ़ा है। बुखार, सांस लेने में परेशानी या अन्य गंभीर लक्षण होने पर चिकित्सक से परामर्श लेकर ही दवा लें। - डॉ. संजीव सक्सेना, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed