{"_id":"6a32f0c005095cff3603a52e","slug":"kasganj-news-picnic-day-kasganj-news-c-175-1-kas1003-149371-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: भागदौड़ भरी जिंदगी में संजीवनी है पिकनिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: भागदौड़ भरी जिंदगी में संजीवनी है पिकनिक
विज्ञापन
फोटो44कासगंज में नदरई स्थित झाल का पुल। संवाद
कासगंज। आधुनिक और व्यस्त जीवनशैली में मानसिक तनाव एक आम समस्या बन गया है। ऐसे में प्रकृति के करीब जाकर पिकनिक मनाना केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि सेहत के लिए बेहतरीन साबित हो रहा है।
जिला अस्पताल के सीएमएस संजीव सक्सेना ने बताया कि प्रकृति के बीच पिकनिक मनाने के कई फायदे हैं। खुली हवा, हरे-भरे पेड़ और पानी की सरसराहट मानव मस्तिष्क में हैप्पी हार्मोन्स को बढ़ाती है। इससे मानसिक थकान और तनाव तुरंत दूर हो जाता है। मोबाइल और लैपटॉप की स्क्रीन से दूर होकर परिवार के लोग एक साथ बैठते हैं। वे पुरानी यादें ताजा करते हैं और घर का बना खाना साझा करते हैं। इससे आपसी संवाद और रिश्ते गहरे होते हैं। आउटडोर गेम्स जैसे बैटमिंटन या खुली हवा में टहलने से शरीर को भरपूर ऑक्सीजन और विटामिन-डी मिलता है। यह हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है।
जिले के प्रमुख पिकनिक स्थल
जिले में नदरई का ऐतिहासिक झाल का पुल एक प्रमुख पिकनिक स्पॉट है। यह स्थापत्य कला का बेजोड़ नमूना है, जहां नदी के ऊपर से नहर बहती है। यह पिकनिक प्रेमियों के लिए सबसे पसंदीदा जगह है। यहां ठंडी हवाओं और बहते पानी के बीच लोग घंटों समय बिताते हैं।
विज्ञापन
अन्य प्राकृतिक स्थल : प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर दरियावगंज झील भी जिले में पिकनिक के लिए एक बड़ा केंद्र बन चुकी है। शांत वातावरण, पानी का विशाल नजारा और पक्षियों की चहचहाहट लोगों को मानसिक सुकून देती है।
सोरोंजी क्षेत्र में गंगा वन और भागीरथी वन भी परिवार के साथ पिकनिक मनाने के अच्छे विकल्प बन गए हैं।