{"_id":"6a93224879b39285fb0d5b3d","slug":"kasganj-news-person-suicide-drowned-kasganj-news-c-175-1-kas1003-152963-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: पत्नी से कहा—डूबने जा रहा हूं, फिर गंगा में छलांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: पत्नी से कहा—डूबने जा रहा हूं, फिर गंगा में छलांग
विज्ञापन
फोटो30रतिराम का फोटो। स्रोत: परिजन
गंजडुंडवारा। मैं कादरगंज घाट पर डूबने जा रहा हूं—घरेलू विवाद से आहत एक युवक ने शनिवार दोपहर पत्नी से यह बात कही, फिर बाइक उठाकर तेजी से घर से निकल गया। पत्नी के चिल्लाने पर ग्रामीणों ने बाइक से उसका पीछा किया, लेकिन जब तक वे पुल तक पहुंचते, युवक बाइक खड़ी कर गंगा में छलांग लगा चुका था। देखते ही देखते वह उफनती धारा में समा गया। घटना के बाद कादरगंज घाट पर चीख-पुकार मच गई। परिजनो का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर पुलिस ने युवक की तलाश शुरू कर दी है।
गांव नगला भरत निवासी रतीराम (35) का शनिवार दोपहर करीब 3:30 बजे घर में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। ग्रामीणों के अनुसार, कहासुनी के बाद वह आपा खो बैठा। तैश में आकर उसने पत्नी से कहा कि वह कादरगंज घाट पर डूबने जा रहा है। इतना कहते ही वह बाइक स्टार्ट कर कादरगंज पुल की ओर तेजी से निकल गया। पत्नी के होश उड़ गए। उसने चीख-पुकार मचाते हुए गांव के लोगों को सूचना दी। बिना पल गंवाए दो युवक उसे रोकने के लिए बाइक से पीछे दौड़े, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। रतीराम ने पुल पर बाइक खड़ी की और सीधे गंगा में छलांग लगा दी। ग्रामीणों के सामने ही वह गहरे पानी में समा गया।
मौके पर मची चीख-पुकार, बहाव देख ठिठके कदम
घटना के बाद कादरगंज पुल पर चीख-पुकार मच गई। पुल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई, लेकिन गंगा का बहाव तेज और गहराई अधिक होने के कारण कोई भी उसे बचाने का साहस नहीं जुटा सका। रोते-बिलखते परिजन भी मौके पर पहुंच गए। थोड़ी ही देर में वह उनकी आंखों के सामने पानी में डूबकर ओझल हो गया।
विज्ञापन
बचपन में उठ गया था मां-बाप का साया
ग्रामीणों ने बताया कि रतीराम पेशे से खेती-किसानी करता था। बचपन में ही उसके सिर से माता-पिता का साया उठ गया था। उसके तीन छोटे-छोटे बेटे हैं। सबसे बड़ा बेटा 10 साल का है, जबकि सबसे छोटे की उम्र केवल 5 वर्ष है।
ग्रामीणों का आरोप—समय से नहीं पहुंचे गोताखोर
घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि घटना के बाद शाम करीब 5:45 बजे तक मौके पर गोताखोर नहीं पहुंच सके। इससे ग्रामीणों में आक्रोश देखने को मिला। ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी पटियाली आतिश कुमार को घटना की जानकारी देकर नाराजगी जताई। उन्होंने मौके पर पहुंचने और जल्द गोताखोरों व फ्लड यूनिट की टीम की मदद से सर्च ऑपरेशन शुरू करवाने का आश्वासन दिया।