फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   kasganj news muradabad bus servics

Kasganj News: यात्रियों के अभाव में पांच दिन भी नहीं चल सकी नई मुरादाबाद बस सेवा

Thu, 09 Jul 2026 01:46 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
kasganj news muradabad bus servics
फोटो 05 - कासगंज रोडवेज बस स्टैंड पर खडी बस। स्रोत : संवाद
कासगंज। रोडवेज की ओर से 3 जुलाई को शुरू की गई नई मुरादाबाद बस सेवा महज पांच दिन में ही बंद करनी पड़ी। निगम अधिकारियों का कहना है कि इस रूट पर पर्याप्त यात्री नहीं मिलने से बस का संचालन घाटे का सौदा साबित हो रहा था। ऐसे में अब इस बस को दिल्ली मार्ग पर संचालित किया जाएगा। मुरादाबाद के लिए फिलहाल पहले से संचालित सुबह सात बजे वाली बस ही उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन

रोडवेज ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 3 जुलाई से मुरादाबाद के लिए एक नई बस सेवा शुरू की थी। यह बस प्रतिदिन सुबह 10 बजे कासगंज बस स्टेशन से रवाना होकर मुरादाबाद जाती थी। वापसी में बस को कासगंज होते हुए एटा तक संचालित करने की योजना बनाई गई थी। हालांकि, सेवा शुरू होने के बाद अपेक्षित संख्या में यात्री नहीं मिले। रोडवेज अधिकारियों के अनुसार लगातार कम सवारियां मिलने से इस रूट पर बस का संचालन आर्थिक रूप से घाटे का सौदा साबित हो रहा था। इसी कारण सेवा शुरू होने के महज पांच दिन बाद ही इसे बंद करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन



वर्जन :
मुरादाबाद रूट से बस हटाकर उसे दिल्ली मार्ग पर संचालित किया गया है, ताकि कम हुए लोड फैक्टर की भरपाई की जा सके। अब मुरादाबाद के लिए केवल पहले से संचालित एक बस ही चलेगी। - नीरज कुमार, प्रभारी एआरएम
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed